The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Popular Bhojpuri Lyricist Shyam Dehati Dies Of Corona Others Send Condolences

श्याम देहाती: एक शिक्षक जिसने भोजपुरी गानों के पॉपुलर ट्रेंड को तोड़ने के बजाय उसे मजबूत ही किया

कोरोना से हुआ निधन. डबल मीनिंग वाले गाने लिखने के आरोप लगते रहे थे.

Advertisement
Img The Lallantop
Shyam Dehati ने निरहुआ, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रानी चटर्जी जैसे पॉपुलर भोजपुरी स्टार्स की फिल्मों में गाने लिखे. फोटो सोशल मीडिया से ली गई है.
pic
मुरारी
20 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021, 06:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
श्याम देहाती. भोजपुरी सिनेमा का एक बड़े नाम. बीते 19 अप्रैल को उनका निधन हो गया. श्याम कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे थे. दो दिन पहले ही वे पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
श्याम देहाती के निधन के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई. कई सितारों ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की.
श्याम देहाती के साथ काम कर चुके भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया-
Embed
Embed
पवन सिंह ने भी इस दुखद मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए श्याम देहाती को श्रद्धांदलि दी. उन्होंने लिखा-
Embed

 
Embed

इसी तरह अंजना सिंह ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा-
Embed
Embed
View this post on Instagram

A post shared by Anjana Singh (@anjana_singh_)

श्याम देहाती ने कई पॉपुलर भोजपुरी कलाकारों की फिल्मों में गाने लिखे हैं. इनमें खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, प्रदीप पांडे चिंटू, पवन सिंह और रानी चटर्जी के नाम प्रमुख हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ रिक्शेवाला' का गीत 'मिसिर जी तू तो बड़ा ठंडा' के साथ की थी. इसके बाद वे पॉपुलर हो गए.
हालांकि, उनके ऊपर डबल मीनिंग और सेमी पॉर्न कैटेगरी में आने वाले गाने लिखने के आरोप भी लगे. जैसे- 'माल का बेटा मामा कहता है', 'लहंगा के गीजर', 'जबसे चढ़ल जवनिया लहंगा एसी खोजता है', 'बियहवा के बाद मिलेगा' आदि.
इस संबंध में हमने दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेद में हिंदी के एसिस्टेंट प्रोफेसर मुन्ना पांडे से बात की. वे दिल्ली सरकार की मैथिली-भोजपुरी एकेडमी में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने हमें बताया-
Embed
उन्होंने बताया कि श्याम देहाती कहा करते थे कि वो तो वही लिखते हैं, जो जनता सुनना चाहती है. इसी तरह की बात दूसरे भोजपुरी कलाकार भी कहते हैं. लेकिन अभी डॉक्टर सागर ने 'बंबई में का बा' नाम का गीत लिखा था. इसे तो जनता ने बहुत सराहा. यह गीत पलायन की त्रासदी को दिखाता है. जनता ने भी इस गीत को खूब प्यार दिया.

Advertisement

Advertisement

()