ट्विटर देख रहा था. किनारे 100 रुपये ट्रेंड करता दिखा. मुझे लगा कि पेट्रोल के दामइतने भी नहीं. न डॉलर बढ़ा. फिर ये क्या बला. कहीं कोई मंतरी संतरी तो नहीं पोंकदिया फिर. क्लिक किया. देखा. मसला पूनम पांडे का है. हमने पूनम पांडे पर अब तक खबरनहीं की. क्योंकि पूनम हर हरकत सिर्फ और सिर्फ खबरों में आने के लिए करती हैं.जैसे, नाना प्रकार के और कई बार असंभव से दिखते कोणों से अपने शरीर के मार्मिकहिस्सों की तस्वीरें खींचना. या फिर बेहूदे हैशटैग चलाना. और मजे की बात. पब्लिकचलती है.पर बात आज के ट्रेंड की. पता नहीं कौन बदमाश है. जिसने करोड़ पर रबर फेर दी. वर्नाहोना तो 100 करोड़ चाहिए था. ये एक रकम है. जो सौभाग्यकांक्षिणी पूनम को चाहिए. एकवेबसाइट से. एक खबर के चलते. खबर ये थी कि पूनम पांडे मम्मी बनने वाली थीं. मगर फिरवह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल गईं. और कर दी भ्रूण हत्या. भ्रूण हत्या पाप है. नदीकिनारे शॉप है. शॉप में मिलती मैगी. बाबा जी की है जी. बताइए ये कोई तुकबंदी की जगहहै. जो बताने आए थे, उसे पूरा करिए.Source: Twitterहां, तो ये भी बताया गया कि पूनम इस काम के लिए अकेली गईं. अगले पैरा से समझ आया किये ब्यौरा क्यों दिया गया. कानाफूसी की गई कि बताओ, ऐसे टाइम भी इनका बॉयफ्रेंडसाक्षी खन्ना साथ नहीं था. साक्षी सुपुत्र हैं विनोद खन्ना के. विनोद वही सिनेमावाले. वैसे सांसद भी हैं बीजेपी के. पर शत्रुघ्न की तरह बयान नहीं दे रहे, इसलिएखबर नहीं बनाते. और दबंग 3 आने में अभी टाइम है.खैर, 19 जनवरी की सुबह खबर आई. पूनम दिन भर गूगल समेत हर वेब मीडियम में टॉप पररहीं. क्यों. क्या पहली बार किसी औरत का हमल ठहरा या गिरा होगा. नहीं. बात ये है किअपने यहां कुंवारी मां मतलब बदचलन औरत होता है. 2016 में भी. सो मोहल्लों में लोगोंको रस मिल गया. और बताओ का कीर्तन चलने लगा. इसलिए ज्यादा खोजी गईं. दिन भरहेडलाइंस बदली गईं. पूनम पांडे की हॉट (हमारे पास तस्वीरों का तापमान मापने का कोईजरिया नहीं, इसलिए हॉट तस्वीरें भी नहीं) तस्वीरों की गैलरी लगाई गई. पुराने किस्सेबताए गए. और शाम को पांडे जी के बोल फूटे. बोलीं. नो नो नो, ये सब झूठ है.और अब झूठ बोलने पर कौवा नहीं काटता. कोर्ट का नोटिस काटता है. न मानो तो केजरीवालसे पूछ लो. पर ऊ तो पॉलिटिक्स है. यहां सवाल कैरेक्टर पर क्वेश्चन करने का है. जोकि पूनम के मुताबिक उस वेबसाइट ने किया है. और इसलिए अब उन्हें चाहिए हर्जाना. पूरे100 करोड़. क्योंकि पूनम को गहरा दुख पहुंचा है. जिसकी भरपाई के लिए यह राशि है.व्हाट्स योर राशि. मीन. मछली वाला नहीं. पत्रकारों वाली बदमाशी वाला. सो सोचा कि औरदेखें जरा. पूनम ने क्या कहा.पूनम कह रही हैं कि बताइए जरा. ये कोई जर्नलिज्म है. जिस लड़की ने रिपोर्ट लिखी,उससे मैंने पूछा. बहन कहां से सुराग निकाला. बोलीं. सुना है कहीं. प्रूफ है नहीं.पर अपने पास प्रूफ है. पूनम के नोटिस का. जो उन्होंने खुद ट्विटर वॉल पर साट दिया.ये देखिए.https://twitter.com/iPoonampandey/status/689660191483269121ओह. एक बात और. नजर नजर का फेर है शायद. 100 करोड़ रुपये इसलिए ट्रेंड कर रहा थाक्योंकि बैंक सॉफ्ट हो गया. जापानी बैंक सॉफ्ट बैंक ने इंडियन कंपनी हाउसिंग डॉटकॉम में इत्ते का निवेश किया. ये वही कॉम है, जिसके कौम कमांडर राहुल यादव थे.फेसबुक पर इस्तीफा देते लेते थे. आजकल सबकुछ फेसबुक पर ही हो जाता है. है न. जस्टचेकिंग. अऊ क्या. चेक इन.