The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pooja Bedis daughterAalia shuts down her haters with an apt reply

आलिया ने गालियां देकर संस्कृति बचाने वालों को कंटाप मारा है

कहा है, "मैं सिर्फ ब्रेस्ट नहीं हूं. मेरी अचीवमेंट्स इन फोटोज से तय नहीं होंगी."

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
7 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2016, 04:07 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
आलिया भट्ट को तो आप जानते ही हैं, लेकिन यहां बात हो रही है आलिया इब्राहिम है. एक्ट्रेस पूजा बेदी की बिटिया. 18 साल की आलिया न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं. फिल्म और टेलीविजन का कोर्स. आपको लगता है कि ये खास बात है? लगनी भी चाहिए क्योंकि ये यूनिवर्सिटी दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक है. इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज खूब चर्चा में रहती हैं. लेकिन सोशल मीडिया के खखोरुओं ने बद्तमीजी की हद कर दी. उनके ब्रेस्ट्स पर कमेंट करने लगे. बस, आलिया ने उनको धर के सुलगा दिया.
Image embed
दरअसल हुआ ये कि आलिया ने अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर डालीं. फिर वही हुआ जो हर बार होता है. कुछ लोगों को लगा कि इससे उनकी संस्कृति का भट्टा बैठ रहा है. फोटोज में क्लीवेज दिख रही है. अपने यहां जियो सिम का फ्री नेट और फुल टॉकटाइम से नेट का रिचार्ज कराए बैठी पब्लिक जुझारू है. सोशल मीडिया पर फैले संस्कारी वर्ग की आंखें ब्रेस्ट्स पर टिक गईं और जी भर देखने के बाद गरियाना चालू कर दिया. कि लड़की तो हाथ से निकल गई. लिखने लगे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री नहीं पॉर्न इंडस्ट्री के लिए रेडी हो.
Image embed
Image embed
सोशल मीडिया ट्रोल्स का जमाना है. यही तय करते हैं कि कौन संस्कारी है कौन कुसंस्कारी. कौन देशभक्त है कौन देशद्रोही. कौन अच्छा है कौन बुरा. किसे क्या पहनना चाहिए क्या उतार फेंकना चाहिए. त्योहार कैसे मनाने चाहिए कैसे नहीं मनाने चाहिए. शरीर का कौन सा हिस्सा फोटो में दिखना चाहिए, कौन सा नहीं दिखना चाहिए. कितनी पढ़ाई से इंसान पढ़ा लिखा होता है कितना पढ़ने से गंवार रह जाता है. किस मैसेज को भेजने से 10 मिनट में अच्छी खबर मिलती है किससे घर में मैयत पड़ जाती है. आलिया का जवाब उन तमाम ट्रोलर्स को पहुंचे. आलिया ने इंस्टाग्राम पर संस्कृति की खोज में आए लोगों की खूब खबर ली. कहा कि अपनी मेहनत से और टैलेंट से स्ट्रॉंग एकेडमिक पोजिशन हासिल की. क्या वो सब इन फोटोज की वजह से धुल जाता है?
Image embed
आलिया पहली नहीं हैं. इसके पहले जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा और शाहरुख की बेटी सुहाना को भी ऐसे ही संस्कृति का पाठ पढ़ाते हुए ट्रोल किया गया. पापा लोगों ने ट्रोलर्स की क्लास लगाई. लेकिन इस बार खुद आलिया ने बोलती बंद करके धांसू शुरुआत की है. ऐसा ही होना चाहिए यार इस दौर की लड़कियों को. जो 18 साल की उम्र में भी जाहिलों को करारा जवाब दे सके.
ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा से लबड़िया रहे थे, परसाद पा गए लेओ, हैशटैग तरकारी वाली की जनम पत्री भी आ गई है  

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()