The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • policemen caught in cctv stealing milk packets video viral

सड़क पर दूध के पैकेट चुरा रही थी यूपी पुलिस, CCTV में सबकुछ कैद हो गया

ऐसी चिंदीचोरी कि कोई भी सिर पीट ले.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2020, 10:13 AM IST)
Img The Lallantop
गाना है न 'सावन जब आग लगाए तो कौन बचाए ...' बस वैसा ही कुछ देखने में आ रहा है. जिन्हें रखवाली सौंपी वो ही हाथ साफ़ कर रहे हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more

रात में पुलिस गश्त क्यों लगाती है? चोर-उचक्कों पर क़ाबू रखने के लिए. दुकानों के बाहर भोर में दूध के क्रेट्स किसके भरोसे रखे जाते हैं? पुलिस के भरोसे. लोग कहते हैं, 'वो जागते हैं, इसलिए हम सोते हैं.' लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने वालों के होश फाख्ता हुए जा रहे हैं. पुलिसवाले चोरी करते दिखाई दे रहे हैं. वो भी दुकान के बाहर रखे दूध के पैकेट.

# हुआ क्या

एक वायरल सीसीटीवी फुटेज. पुलिस की जिप्सी दिखाई दे रही है. एक वर्दीवाला शख्स जिप्सी से उतरता है. पहले दूध के क्रेट्स के आस-पास चक्कर लगाता है. फिर दूध के पैकेट निकालकर साथ आए शख्स को जिप्सी में पकड़ा रहा है. फिर वापस आता है और दोबारा दूध के पैकेट निकालकर वापस जिप्सी तक जाता है. ड्राइवर को दोबारा दूध के पैकेट देता है. सीसीटीवी फुटेज कुल 1 मिनट, 41 सेकंड की है.

पुलिसकर्मी का ये कारनामा नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर 93 में स्थित गेझा गांव का है. यहां मदर डेयरी के बाहर रखी ट्रे से दूध की थैलियों को पुलिसकर्मी चुरा रहे थे. चोरी की घटना बीती 19 जनवरी के सुबह करीब चार बजे की है.

इस फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि एक वर्दीवाला शख्स दूध के क्रेट्स में से पैकेट निकाल-निकालकर ड्राइवर को दे रहा है. शायद वर्दीवालों को इस बात का बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि दूध के क्रेट जहां रखे थे, वहां सीसीटीवी की नज़र थी. इस तरह दूध के तलबगार पुलिसवाले आ गए सीसीटीवी की नज़र में. वो भी बिना मुस्कुराए.


ये भी देखें:

नितिन गडकरी ने इन बॉडीबिल्डर्स को अवॉर्ड दिया, लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल क्यों किया?

Advertisement

Advertisement

()