ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही को चोरी करते हुएपकड़ा गया. भाई साहब को एक औरत का पर्स चुराने के लिए धरा गया. नेहा नाम की औरतकानपुर से देवरिया अपने बच्चों और पति के साथ अपने मायके जा रही थी. लोग कहते हैंकि एसी डिब्बे सेफ़ होते हैं. नेहा एसी डिब्बे में ही चढ़ी थीं. फिर संतकबीरनगरस्टेशन पर मदन नाम का ये सिपाही चढ़ गया. उसने नेहा से बैठने की जगह मांगी. बैठने केबाद नेहा को झपकी लगी. इतने में सिपाही ने उसका पर्स धीरे से चुरा कर अपने बैग मेंरख लिया. चोरी करते हुए डिब्बे में मौजूद लोगों ने नेहा को देख लिया. और उन्होंनेशोर मचाया. शोर से नेहा की नींद टूटी. और सिपाही की तलाशी ली गई. तो उसके बैग सेनेहा का पर्स मिला. उसके बाद जनता ने पुलिसवाले की जमकर पिटाई की. जांच के बाद पताचला है कि सिपाही बस्ती जनपद के थाना पुरानी बस्ती में तैनात है. फिलहाल देवरियाथाने में उसके के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.