तारीख 3 दिसंबर. वक्त रात साढ़े 8 बजे. अमेरिका का एक शहर नॉर्मन. शहर के पुलिसडिपार्टमेंट का फेसबुक पेज. धांय से एक पोस्ट गिरती है फोटू के साथ. फोटू में एकगदहा पुलिस की गाड़ी में सैर करता दिख रहा है. फोटो देखते देखते सोशल मीडिया परवायरल हो गई. सैर करते गधे के पीछे कहानी ये थी. हुआ ऐसा कि शहर के एक हिस्से सेकॉल आई. ऑफिसर काइल केनान के पास. कि सर एक बिन मालिक का गधा टहिल रहा रोड पर. देखोइसका कुछ हिसाब बनाओ. मौका ए वारदात पर पहुंचा जवान. गधे को खदेड़ते हुए ले जाने काजुगाड़ नहीं था. पहले तो मालिक का पता लगाया. फिर अपनी कार में पीछे बैठा कर मालिकतक पहुंचा दिया. इस तरह ये महत्वपूर्ण टास्क संपन्न हुआ. अब ये सोच कर हैरान परेशानन होना कि अपने देश में ही ऐसा होता है. कि किसी माननीय की भैंस खो जाए तो पूरामहकमा बौरा जाता है.UPDATE: Great news! The donkey has been reunited with its owner! They expressedmany thanks to both Officer Kyle Canaan... Posted by City of Norman, OK PoliceDepartment on Thursday, December 3, 2015