OLX एक ऐसी वेबसाइट है जहां कोई भी सेकेंड हैंड चीजें बेच सकता है और कोई भी खरीदसकता है. उनका ऐडवर्टाइंजिग जुमला है 'OLX पर बेच दे'. खूब चला. लेकिन दिक्कत तब होगई जब कुछ चोरों ने भी इसे सीरियसली ले लिया. हापुड़ की क्राइम ब्रांच और थानादेहात पुलिस ने एक ऐसे 'शातिर' वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है जो OLX के जरियेचोरी की गाड़ियां बेच दिया करते थे. पुलिस ने इस गैंग के तीन लोगों को धर लिया.आरोपी मोहम्मद नोशाद 8वीं और मोहम्मद शमशाद 5वीं तक पढ़े हुए हैं. दोनों हापुड़ केही रहने वाले हैं. तीसरा चोर शहजाद, गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला है और अनपढ़ है.लेकिन इनके गाड़ियां चुराने का तरीका हाइटेक था.दिल्ली NCR से चुराते थे गाड़ियांयह गैंग दिल्ली-NCR से कारें और बाइक्स चुराता था. फिर उनसे मिलती-जुलती गाड़ी कोOLX पर सर्च करता था. उन गाड़ियों को खरीदने के बहाने उनके मालिकों से गाड़ियों केडॉक्यूमेंट्स की पूरी जानकारी ले लेता था. फिर गाड़ियों के नकली डॉक्यूमेंट उसीब्योरे के इस्तेमाल से बनवा लेता था और चोरी की गाड़ी की तस्वीर उस डॉक्युमेंट केसाथ OLX पर पोस्ट कर देता था.खरीदार को हुआ शकवाहन चोरों से चार बाइक बरामद हुई हैं जिनमें से तीन को बेचने के लिए OLX पर ऐडडाला जा चुका था. एक बाइक की डील भी डन हो गई थी, लेकिन खरीदार को कुछ शक हो गया,जिसके बाद उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी.150 सिम भी बरामद हुएहापुड़ जिले की एसपी अलंकृता सिंह ने इस मामले में पुलिस टीम को लगाया था जिसके बादपुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इनके पास से 4 बाइक, करीब 150मोबाइल सिम, कई फर्जी आई कार्ड, आधार कार्ड और वाहनों के नकली दस्तावेज बरामद किएहैं.