कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक वीडियोसोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें कुछ पुलिसकर्मी हिजाब पहनी महिलाओं परलाठी बरसाते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो गाजियाबाद के खोड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्रका बताया जा रहा है.#Ghaziabad खोड़ा इलाके ने हुई हिजाब को लेकर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कररही महिलाओ पर किया लाठीचार्ज, लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, @sho_khoda ने दर्ज कराईथी बलवे का मुकदमा, महिला समेत 2 हिरासत में, @ghaziabadpolice ने नही की गिरफ्तारीकी पुष्टि। @Uppolice@Benarasiyaapic.twitter.com/kblDetzDUG— Lokesh Rai 🇮🇳 (@lokeshRlive) February 16, 2022 30 सेकंड के वायरल वीडियोमें साफ देखा जा सकता है कि मौके पर करीब 8-10 महिलाएं मौजूद हैं. तभी पुलिस वहांआती है और एकाएक उन पर डंडे बरसाना शुरू कर देती है. पुलिसवालों में शामिल महिलापुलिसकर्मी हिजाब पहने इन महिलाओं से धक्कामुक्की करतीं, उन्हें डंडे से पीटते हुएवहां से खदेड़ती दिख रही हैं.लोगों का गुस्सा फूटापुलिस का ये व्यवहार कई लोगों को नागवार गुजरा है. कुछ ने सवाल किया तो कुछ ने सीधेपुलिस की कड़ी निंदा की है. एनएच सैफी नाम के ट्विटर यूजर ने कहा, "यहां संघी दूषितमानसिकता हर विभाग में फैली हुई है. आतंकवादियों के शासन में हर घिनौनी हरकत संभवहै. जब तक चुनाव चलेगा, तब ये सब भी जारी रहेगा."यहां #संघी_दूषित_मानसिकता हर विभाग में फैली हुई है.. आतंकवादियों के शासन में हरघिनौनी हरकत संभव है.. जब तक चुनाव चलेगा तब इनका कमीनापन भी जारी रहेगा..???https://t.co/79BDoKDOsz— N H Saifi (@NHSaifi1) February 16, 2022 शाह अहमद ने लिखा, "सरकार महिलाओं कीसुरक्षा की बात करती है. मेरे देश में अब हक की आवाज उठाने का भी अधिकार नहीं?"महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है सरकार @BBCsarika @rashtrapatibhvn @aajtak meredesh mai ab apne haq ki awaaz uthane ka bhi adhikaar nahi ???https://t.co/oNUFvSZVSx — Shad4677 Ahmad (@AhmadShad4677) February 16, 2022 वहींखुद को वकील बताने वाले एक ट्विटर यूजर मुईन कुरैशी ने सवालिया लहजे में कहा, "यूपीपुलिस गुंडों जैसा बरताव क्यों कर रही है? सड़क पर चलती महिलाओं को किस परेशानी केचलते लाठी मार रही है?" @Uppolice गुंडों जैसा बरताव क्यों कर रही है सड़क पर चलतीमहिलाओं को किस परेशानी के चलते लाठी मार रही है ये काम गुंडों पर जेब देता हैhttps://t.co/EwdB9kvJhz — अधिवक्ता मुईन कुरैशी (@advocatemuin) February 16, 2022पुलिस ने क्या कहा?हालांकि गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि उसने प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की वजह सेये कार्रवाई की थी. उसके मुताबिक बीती 13 फरवरी को खोड़ा के शनि बाजार रोड पर कुछलोग प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस मामले का पता लगाने गई थी. उसने दावा किया है किप्रदर्शन के लिए अनुमति आदेश की प्रति मांगी गई तो वहां इकट्ठा हुए लोगों ने महिलापुलिसकर्मियों और अन्य के साथ मारपीट शुरू कर दी. पुलिस ने कहा कि इसी वजह से येकार्रवाई की गई. उसने बिना अनुमति प्रदर्शन करने, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवालों केसाथ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौच करने इत्यादि आरोप मेंकेस भी दर्ज किया है. #Ghaziabad खोड़ा इलाके ने हुई हिजाब को लेकर प्रदर्शन के बादपुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओ पर किया लाठीचार्ज, लाठीचार्ज का वीडियो वायरल,@sho_khoda ने दर्ज कराई थी बलवे का मुकदमा, महिला समेत 2 हिरासत में,@ghaziabadpolice ने नही की गिरफ्तारी की पुष्टि। @Uppolice @Benarasiyaapic.twitter.com/kblDetzDUG — Lokesh Rai (@lokeshRlive) February 16, 2022 इसमामले को लेकर इलाके के सीओ अभय कुमार ने बताया कि ये घटना रविवार को हुई थी.उन्होंने कहा, 'जब पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी, तभी उन्होंने 10-15 महिलाओं कोविरोध प्रदर्शन करते देखा था. जब हमने धारा 144 लगाने का निर्णय लिया, तब जाकर वोसमूह तितर बितर हुआ था. इस मामले को संबंधित अधिकारी देख रहे हैं.' पुलिस ने येस्पष्ट किया है कि मामले में एफआईआर दर्ज तो की गई है, लेकिन अभी तक किसी कोगिरफ्तार नहीं किया गया है.