The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Police horse loses leg after being beaten by BJP protesters

बीजेपी विधायक ने तोड़ी 'शक्तिमान' की टांग

और इस तरह समय से पहले खत्म हुईं पुलिस के इस काबिल घोड़े की सेवाएं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
15 मार्च 2016 (Updated: 14 मार्च 2016, 03:41 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
देहरादून में बीजेपी के सदस्यों ने हरीश रावत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड पुलिस के एक घोड़े की टांग तोड़ दी. इसी के साथ दस साल से उत्तराखंड पुलिस की सेवा कर रहे शक्तिमान नाम के इस घोड़े की सेवाएं खत्म हो गईं.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बीते सोमवार बीजेपी के मेंबर उत्तराखंड के मुख्मंत्री और कॉन्ग्रेस नेता हरीश रावत की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. पहले तो प्रदर्शनकारियों ने उत्तराराखंड पुलिस पर हमला किया. ये मुख्यमंत्री के खिलाफ गुस्सा था या राम जाने क्या. कि प्रदर्शनकारियों ने शक्तिमान को पकड़ लिया. उसकी टांग पर बार बार मारा. जब तक वो गिर नहीं पड़ा. शक्तिमान खून से लथपथ जमीन पर पड़ा चीख रहा था. प्रदर्शन का नेतृत्व मसूरी से बीजेपी विधायक गणेश जोशी कर रहे थे.
BJP MLA
घोड़े पर हमला करते गणेश जोशी


डॉक्टरों ने बताया है कि 13 साल के शक्तिमान को एक से ज्यादा फ्रैक्चर हुए हैं. जिसमें एक कंपाउंड फ्रैक्चर भी है. शक्तिमान की एक टांग काटनी पड़ेगी. और भविष्य में कभी वो पुलिस के लिए काम नहीं कर पाएगा. डॉक्टर बस ये चाह रहे हैं कि शक्तिमान को जल्द से जल्द दर्द से निजात मिले. फिलहाल वो एक वेटनरी अस्पताल में भर्ती है.
https://www.youtube.com/watch?v=vtHgRxnsqhE
शक्तिमान को उत्तराखंड पुलिस ने 2007 में खरीदा था 95,000 रुपयों में. शक्तिमान की पीठ पर सवार हो पुलिस ने कई विरोध प्रदर्शनों को काबू में किया है. उसको रविंद्र सिंह नाम का पुलिस वाला चलाता था. और शिवनाथ गोस्वामी उसका सहायक था. पुलिस ने प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू ऐनिमल्स ऐक्ट के तहत प्रदर्शनकारियों के खिलाफ के तहत एफआईआर भी दर्ज करवाई है.

Advertisement

Advertisement

()