The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • police found bihar boy alive in haryana whose funeral conducted by parents

बिहार: घरवालों ने बेटे का अंतिम संस्कार किया, वो 10 दिन बाद प्रेमिका के साथ हरियाणा में मिला

मामला जानकर कहेंगे- इंसान गलतियों का बहुत बड़ा वाला पुतला है.

Advertisement
pic
27 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023, 10:10 PM IST)
police found bihar boy alive in haryana whose funeral conducted by parents
पुलिस ने युवक (बाएं) को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ जिंदा पकड़ा है. (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘आदमी गलतियों का पुतला है’ सुना ही होगा. आज ऐसी खबर बताएंगे कि पढ़कर बोलेंगे सच में आदमी गलतियों को बहुत बड़ा वाला पुतला है. हुआ ये कि एक युवक को मृत समझकर उसके माता-पिता उसका अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन कुछ दिनों बाद वो लड़का दूसरे राज्य में मिला अपनी प्रेमिका के साथ. सारा कांड एक गलतफहमी के कारण हुआ.

बेटे को मरा समझ अंतिम संस्कार किया, वो जिंदा मिला

मामला दो राज्यों से जुड़ा है. बिहार और हरियाणा. जिस लड़के को मरा समझकर उसके माता-पिता ने अंतिम संस्कार कर दिया, वो बिहार के सासाराम का रहने वाला है. कुछ दिनों पहले वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिहार छोड़कर हरियाणा चला गया था.

आजतक से जुड़े मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक का नाम मुकेश तिवारी है. वो सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के नौडीहा का रहने वाला है. मुकेश 2 अप्रैल से लापता था. घरवालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. लेकिन इस बीच 13 अप्रैल को कैमूर जिले के सोनहर में पुलिस को एक डेड बॉडी मिली. उसकी पहचान मुकेश के घरवालों से कराई गई. 

रिपोर्ट के मुताबिक परिवार वाले अपने लाश पहचानने में इतनी बड़ी गलती कर गए कि उसे अपना बेटा समझ लिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया. अगले दिन 14 अप्रैल को मुकेश के पिता ने शिवसागर थाने 6 लोगों पर हत्या के आरोप का केस दर्ज करा दिया. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की जो हरियाणा तक पहुंची. वहां पानीपत में पुलिस ने मुकेश को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा.

मामले की जांच में शामिल एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने बताया,  

‘जिस व्यक्ति( मुकेश) की हत्या का केस दर्ज किया गया है वो जीवित है. मुकेश एक लड़की के साथ हरियाणा चला गया था. और उसका घर से कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा था. इसी बीच पुलिस को एक डेड बॉडी मिली. जिसकी पहचान करते हुए युवक के माता पिता ने उसका अंतिम संस्कार किया. बाद में उसे पानीपत में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा. और वापस उसके गांव लाया गया.’

पुलिस ने आगे बताया कि युवक और उसकी गर्लफ्रेंड दोनो बालिग हैं. इसलिए दोनों की कोर्ट में पेश होगी. उनके पास शादी का कोई सर्टिफिकेट नहीं मिला है. केस में आगे की जांच जारी है.

वीडियो: नन और संत की कहानी, कपड़ा छू जाने से हुआ था प्यार, अब शादी!

Advertisement

Advertisement

()