The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • police come to stop music garba cops started playing garba themselves

यूके में गरबा रोकने आए पुलिसकर्मी खुद ही डांडिया उठाकर थिरकने लगे, वीडियो भी सामने आया

नवरात्रि में गुजराती गरबा महोत्सव की काफी चर्चा होती है. जो गरबे में आया वो इसे खेले बिना रह नहीं पाता. यूके के दो पुलिसकर्मी इसका सबूत हैं.

Advertisement
pic
1 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2023, 09:58 PM IST)
Cops playing Dandiya and Garba (Photo-Instagram)
डांडिया खेलते पुलिसकर्मी(फोटो-इंस्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नवरात्रि के समय गरबा उत्सव पूरे दुनिया में मनाया जाता है. विदेशों में रह रहे भारतीय या भारतीय मूल के लोग भी इसे खूब धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं. नवरात्रि में गुजराती गरबा महोत्सव की काफी चर्चा होती है. सोशल मीडिया की भाषा में कहें तो गरबा कोई महोत्सव नहीं, गुजराती इमोशन है. और इस इमोशन में सिर्फ गुजराती नहीं आते, जो गरबे में आया वो इसे खेले बिना रह नहीं पाता. यूके के दो पुलिसकर्मी इसका सबूत हैं.

एक वीडियो वायरल है. नवरात्रि के समय यूके में एक जगह गरबा आयोजन चल रहा था. गुजराती समाज के लोग गरबा महोत्सव मना रहे थे. नाच-गाना चल रहा था, तभी पड़ोस में से किसी ने पुलिस को शिकायत कर दी. इंस्टाग्राम पर @itsajwavy की पोस्ट के मुताबिक ये शिकायत गरबा में हो रहे शोर-शराबे को लेकर की गई थी.

अब शिकायत हुई तो पुलिस को आना पड़ा. दो पुलिसकर्मी पहुंचे. देखा कि चल क्या रहा है. लोगों को खुशी में नाचते देख सख्ती करना उन्हें सही नहीं लगा. अब इसके बाद जो हुआ, वही खबर है. वो दो पुलिसकर्मी गरबा आयोजन से निकल जाने के बजाय खुद ही गरबा करने लग गए. गरबा का नृत्य उन्हें इतना आकर्षक लगा कि इंग्लैंड के दरोगा जी अपनेआप को रोक नहीं पाए और गरबा नृत्य (Garba in UK) पर थिरकने लगे. थिरकते हुए उनकी नजर डांडिया पर भी पड़ी तो लगे हाथ डांडिया भी खेल लिए. इसके बाद भगवान की आरती भी की.

आरती करते पुलिसकर्मा (फोटो- इंस्टाग्राम)

अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर @itsajwavy नाम के यूजर ने इसका वीडियो पोस्ट किया जो देखते ही देखते वायरल होने लगा.

वीडियो में दिख रहा है कि 2 पुलिस अफसर न सिर्फ ध्यान से गरबा देख रहे हैं, बल्कि सक्रिय रूप से उसमें शामिल भी हो रहे हैं. वीडियो में पुलिस वाले आरती करते हुए गरबा डांस के स्टेप भी मैच करने की कोशिश कर रहे हैं.

डांडिया खेलते यूके के पुलिस अफसर (फोटो- इंस्टाग्राम)

ऐसा ही एक वीडियो भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी अपने X अकाउंट से शेयर किया. इसमें भी अमेरिकी पुलिसवाले भारतीय लोगों के साथ गरबा के स्टेप मिला रहे हैं. वीडियो अमेरिका के न्यूयॅार्क शहर का है.

आनंद महिंद्रा की X पोस्ट में पुलिसवाले एक गोल घेरे में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. भारतीय समुदाय के लोग भी उनके साथ ठेठ गुजराती स्टेप्स कर रहे हैं. कई लोग इसे भारतीय परंपरा का आकर्षण बता रहे हैं तो कई लोग पुलिसवालों की तारीफ कर रहे हैं. ये साफ कर दें कि ये वाला वीडियो हालिया नहीं है. 2018 से वायरल होता रहा है.

(यह भी पढ़ें:सचिन पायलट के नामांकन में भीड़ तो आई लेकिन एक झूठ भी बोला गया)

Advertisement

Advertisement

()