नेताओं को गरियाने वाले FB क्रांतिकारी के नाम FIR, कमेंट करने वाले रहें तैयार
अखिलेश यादव, मुलायम, हेमा मालिनी से लेकर PM और राष्ट्रपति को एक भाव में गरियाता था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सोशल मीडिया पर गाली-फाली लिखते हो, तो होशियार हो जाओ. एक नहीं हजार बार समझा चुके हैं. नहीं तो पुलिस ठीक कर देगी. जैसे सैफई के आई यदुवंशी को ठीक कर रही है. थाने पहुंचा के. उसके साथ उसकी पोस्ट पर गालियां कमेंट करने वाले 10 लोग भी लपेटे में आ गए. कुल 13 जने हैं जिन पर FIR हुई है.
आई के यदुवंशी ने फेसबुक पोस्ट में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पर भद्दे कमेंट किए. मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश सीएम अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी पर भी अश्लील पोस्ट कीं. सुघर सिंह नाम के आदमी ने पोस्ट देखीं. तो समझाया कि भैया पोस्ट हटा लो. ये ठीक बात नहीं है.
तो भैया यदुवंशी बमक गए. सुघर और उनकी वाइफ को लगे गरियाने. साथ वालों ने तमाम गंदे कमेंट किए. सुघर ने उठाके सैफई थाने में FIR कर दी. इटावा के SSP हैं एन कोलांची. उन्होंने बताया कि इसकी कायदे से जांच के लिए CO को भेज दिया गया है.