The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • police busted illicit liquor racket bottles were hidden in the food table stand viral

पुलिस को अवैध शराब पकड़नी थी, धुत्त शराबी ने ऐसी मदद की, किसी ने सोचा ना होगा!

जहां से शराब पीता था, उसे ही पकड़ा दिया!

Advertisement
pic
7 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 7 फ़रवरी 2023, 01:53 PM IST)
drunk man viral video
शराबी ने पकड़वा दी अवैध शराब!
Quick AI Highlights
Click here to view more

पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कुछ एक तो कतई हटके होते हैं जिन्हें देख कोई भी भरोसा नहीं कर सकता. एक दिन पहले ही हमने आपको एक खबर बताई थी कि कैसे बिहार का एक लड़का बाइक (Liquor Smuggled In Bike Tank In A Viral Video) की टंकी में शराब भरकर ले जा रहा था. बाइक चलाने के लिए उसने अलग तरीका अपनाया हुआ था. अगर आपने वो खबर मिस कर दी है तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसी ही एक और खबर वायरल (Social Media Viral Videos) हो रही है.

खबर मध्य प्रदेश से है. यहां राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने एक ढाबे से अवैध शराब जब्त की और वो भी शराबी की मदद से. मतलब कतई ऐसा मामला है कि अपने ही गिराते हैं नशेमन पे बिजलियां.' विभाग को सूचना मिली थी कि ढाबे पर अवैध शराब बेची जा रही है लेकिन कई बार छापा मारने की कोशिश के बाद भी विभाग को सफलता नहीं मिली. ढाबे के मालिक ने शराब ऐसी जगह छिपाई थी कि किसी को भनक तक ना लग पाई. इसके बाद विभाग ने एक शराबी की मदद ली और शराब पकड़ी. देखिए वायरल वीडियो...

ढाबे के मालिक ने शराब टेबल के पायों (स्टैंड) में छिपाई हुई थी. बाद में शराबी ने पुलिस को तरीका बताया तो पुलिस हैरान रह गई. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ढाबे पर गई और एक-एक करके 10 टेबलों के पाये निकाले. इनमें से 200 से अधिक शराब के क्वॉर्टर निकले. ढाबे वाले का ये तरीका देख हर कोई हैरान है. पुलिस ने शराबी को 3 दिन तक ढाबे पर शराब लेने भेजा. फिर एक दिन ढाबे वाले ने शराबी के सामने ही पाये से शराब निकालकर दे दी. यही बात उसने पुलिस को बता दी. फिर पुलिस ने देसी शराब जब्त कर ली. शराब की तस्करी की इस घटना पर लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि शराब तस्कर डाल-डाल तो पुलिस पात-पात वाला मामला है.' लोगों ने तो इस मामले पर अलग-अलग कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: मोहन भागवत ने जाति पर क्या कह दिया कि बवाल हो गया और RSS को सफाई देनी पड़ी?

Advertisement

Advertisement

()