जिन्होंने शक्तिमान सीरियल देखी हैं, उन्हें एक चीज़ ज़रूर याद होगी. उसमें गंगाधरऊंगलियों को ऊपर करके घुमाते हैं, फिर कुछ ही सेकेंड में वो शक्तिमान बन जाते हैं.उसके बाद तो उन्हें जो शक्ति मिलती हैं उससे पूरी दुनिया वाकिफ है. इस सीरियल मेंशक्तिमान को स्पेशल शक्ति मिली होती है, जिसका इस्तेमाल वो मुश्किल की घड़ी मेंकरते थे, दुनिया बचाने के लिए किया करते थे.आज की तारीख में विधायक बनने के बाद यही शक्तिमान वाली शक्ति आ जाती है और उनसेजुड़े लोग शक्तिमान से भी ज़्यादा पावरफुल हो जाते हैं. आपको ये बात थोड़ी कटाक्षवाली लग रही होगी. लेकिन ये कटु सत्य है. अब झांसी वाली घटना को ही देख लीजिए. वहांबिल्कुल ऐसा ही हुआ है. झांसी के गरोठा से विधायक हैं जवाहर लाल राजपूत. इनके बेटेहैं राहुल राजपूत. चुनाव का माहौल है. आचार संहिता लगी है. लेकिन जनाब बिना नंबरप्लेट के गाड़ी चला रहे थे. पुलिस ने रोका तो गाली गलौच पर उतर आए. हिंदुस्तानटाइम्स ने एक पुलिस वाले के हवाले से लिखा है कि मामला सिर्फ गाली तक सीमित नहींरहा बल्कि विधायक-पुत्र ने पुलिस वाले को थप्पड़ भी मार दिया.गाड़ी के कागज़ात मांगने पर विधायक के बेटे पर मारपीट करने के आरोप लगे. (तसवीर-वीडियो ग्रैब)पुलिस ने बस उनसे गाड़ी के कागज़ात मांगे और नंबर नहीं लगे होने की वजह पूछी. लेकिनराहुल राजपूत कागज़ात दिखाने की जगह पुलिस को गंदी-गंदी गाली देने लगे. सोशल मीडियापर राहुल का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो गाली देते हुए साफ तौर पर दिखाई देरहे हैं. वीडियो में इतनी गाली है कि हम उसे यहां नहीं लगा सकते और ना ही आपको दिखासकते हैं. लंबी बहसबाजी के बाद पुलिस विधायक के बेटे को गाड़ी में बैठाकर थाने लेगई.मामले की खबर विधायक साहब को लगी. फिर विधायक साहब पूरे लाव-लश्कर के साथ थानेपहुंच गए. थाने पहुंचे विधायक साहब के साथ लोग नारेबाजी करने लग गए. काफी देर तकशोर-शराबा हुआ. फिर मौके पर ज़िलाधिकारी और एसएसपी पहुंचे जिन्होंने मामले को शांतकरवाया.मामले की खबर लगने के बाद विधायक अपने समर्थकों के बाद थाने पहुंच गए.अब इस मामले में अपडेट ये है कि विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गयाहै. साथ ही विधायक के साथ जो लोग थाने पहुंचकर हल्ला मचा रहे थे उनमें से भी कुछलोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. कुल मिलाकर ‘पपा विधायक हैं हमारे’ करना विधायकके बेटे के लिए महंगा पड़ गया.--------------------------------------------------------------------------------