साउथ दिल्ली का पॉश इलाका. पिछले कई दिनों से चोरियां हो रही थीं. लोग परेशान थे.पुलिस कभी इधर दौड़ रही थी कभी उधर, मगर चोर तो दूर की बात उनके खिलाफ कोई सबूत भीहाथ नहीं लग रहा था. फिर चोरी हो गई. और इस बार मालवीय नगर थाने की पुलिस के हाथलगा एक सीसीटीवी फुटेज. उस फुटेज में दिखा एक आदमी. जिसने अपना फेस तो कपड़े से ढकरखा था. पर उसके दांए हाथ पर बना सांप का टैटू दिख रहा था. उसी टैटू ने पुलिस कोपूरे गैंग तक पहुंचा दिया. और पुलिस ने धर दबोचा. पूछताछ में चोरों ने बताया कि वोउस घर को निशाना बनाते थे जो खाली होते थे. चोरी करने से पहले वो मौका-ए-वारदात काजायजा लेते. फिर रात के वक्त उस घर पर धावा बोल देते. जितना भी कीमती सामान दिखताभर ले जाते. कई घर को अपना निशाना बना चुके हैं. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोरोंमें राजू और मनीष बी है, जो कीर्ति नगर इलाके में हुई लूट का वान्टेड है. चोरों केलिए सब कुछ सही चल रहा था. बस एक गलती कर बैठे. अगर सीसीटीवी में एक चोर के टैटू कीफुटेज नहीं दिखती तो आज भी उनका धंधा चल रहा होता. पर थैंक्स टू दिल्ली पुलिस. एकफुटेज से पूरे गैंग को धर लिया. खैर इस घटना से ये तो पता चल गया कि भइया कुछ भीकरना, पुलिस चाहे तो उससे तुम बच नहीं सकते.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़े...दिल्ली-NCR में आपका एक नमस्ते आपको लुटवा सकता है!राजस्थान की लुटेरी दुल्हन, जिसकी साजिश बेवकूफी के चलते लीक हो गईफ्री में IPHONE 5S चाहिए, दिल्ली के लड़कों ने निकाला जुगाड़