ए भइया सुनो! चेन्नई में पुलिस ने शुक्रवार को 16 बिल्लियों को बचा लिया है. वो भीठीक दिवाली से पहले-पहले. पिपल फॉर एनिमल्स (PfA) करके एक संस्था है उसे सौंप दियाहै. जानते हो इन बिल्लियों का मीट बनाकर बिरयानी बनने वाली थी. नारीकुरावा(Narikurava). तमिलनाडु की एक कम्यूनिटी है जिसका पेशा शिकार करना है. कई दिनों सेइनके निशाने पर पल्लावरम इलाके की पालतू बिल्लियां थीं. ताकि उन्हें किडनैप कर उनकामीट सड़क किनारे वाली मीट शॉप पर बेच सकें. वो इसमें सफल भी हुए. वीकेंड परउन्होंने बिल्लियों का मीट बेचा भी. जिसे बाद में दुकानदारों ने बिरयानी मेंइस्तेमाल किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, लगातार घरों से बिल्लियां गायबहो रही थीं. ऐसे केस बढ़ते जा रहे थे. PfA को इस बात की जानकारी थी. पर उनके पास कोईप्रूफ नहीं था. प्रूफ के लिए दो लोग गुरुवार को पहुंच गए नारीकुरावा की बस्ती. पहलेबात-चीत कर के एक कपल से यारी-दोस्ती बढ़ाई. फिर उन्हीं के रंग में रंग गए. और धीरेसे पूछ बैठे, 'अरे बिल्लियों को चुराने के लिए जो ट्रिक्स अपनाते हो, हमको भी सिखादो.' वो लोग इसके लिए तैयार हो गए. और हर स्टेप कर के दिखा दिया. PfA वाले लोगों नेउसका वीडियो बना लिया. और पहुंच गए पल्लावरम पुलिस के पास. वीडियो देख कर पुलिसउनकी मदद करने को तैयार हो गई. शुक्रवार को भोरहरी में ही पुलिस और PfA के लोगनारीकोरावा की बस्ती पहुंच गए. वहां उन्हें 16 बिल्लियां मिली. जो एक ही पिंजरे मेंबंद थीं. उन लोगों ने उन्हें पानी तक नहीं दिया था. पूछताछ में पता चला वो तो पहलेही कई बिल्लियों का मीट दुकानों पर बेच चुके हैं, जिनकी बिरयानी बन गई. पुलिस नेबिल्लियों को तुरंत PfA के शेल्टर भेज दिया. PfA की फाउंडर के मुताबिक बिल्लियांसदमें में थीं. वो बुरी तरह डीहाईड्रेटेड थीं. उन्हें खाना भी ठीक से नहीं दिया गयाथा. उन्हें नॉर्मल होने में कम से कम एक महीना लगेगा. इधर इंस्पेक्टर जी वेंक्टेशका कहना है कि उनके पास बिल्लियों के गुम होने की कई सारी शिकायतें आई थीं. इसलिएउन्होंने PfA वालों की हेल्प की. और बिल्लियों को छुड़ाया.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंखट्टर सरकार की पुलिस बिरयानी में गोमांस खोज रही है