पीएमओ में हुआ झाड़ू-फटका तो निकल आई 50 लोगों की जगह
रेल भवन से काम चला रहे अफसरों के दिन बहुरे, 1800 स्क्वायर फुट में फैल के काम करेंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
देश के बाद अब बारी आई पीएमओ ऑफिस में सफाई अभियान की. अइसा झाड़ू-फटका हुआ कि 50 लोगों को काम करने के लिए जगह बन गया. अब ई न सोच लेना कि कल को थोड़ी और सफाई हुई तो तुमको-हमको रहने के लिए कमरा मिलेगा. काहे कि ऊंहा सिर्फ ऑफिसर्स को काम करने की पर्मिशन है. और कमरा उन्हें ही मिला है. हौज खास विलेज थोड़े है कि कोई भी डेरा-डंडा गिरा दे.
जिन लोगों को कमरा मिला है वो पहले अपना कूल्हा रेल भवन में टिकाए हुए थे. वहीं से कामकाज करते थे. पीएमओ के साउथ ब्लॉक में जगह की बहुत कमी थी. क्योंकि सारा स्पेस फाइलों ने ले रखा था. मोदी जी जब कारबार संभाले तो उन्ने एक लाख से ज्यादा फाइलों को हटवा दिया. काम की नहीं थीं. लगभग एक हजार फाइल जो जरूरी वाले थे उनको नेशनल आर्काइव्स में भिजवा दिया.
.webp?width=60)

