अमीरों की छोड़ी गैस सब्सिडी से गरीबों को मिलेगा कनेक्शन
PM के रिक्वेस्ट पर 1.13 करोड़ लोगों ने LPG पर सब्सिडी छोड़ी थी. बहुत पैसा बचा था सरकार का. अब उससे गरीबों को मुफ्त में सिलेंडर बांटेंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पीएम नरेंद्र मोदी 1 मई को बलिया में 'प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना' लॉन्च करने जा रहे हैं. इस स्कीम के तहत बीपीएल परिवारों को फ्री LPG कनेक्शन मिलेगा. कुछ और जान लो इस स्कीम के बारे में.
प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना को 3 साल में 5 करोड़ BPL परिवारों को LPG कनेक्शन देने के लिए बनाया गया है.प्रधानमंत्री ने अमीरों से सिलेंडर पर सब्सिडी छोड़ने को कहा था. इसके लिए ऐड और कैंपेन भी चले थे. Give It Up के नाम से. 1.13 करोड़ लोगों ने अपनी सब्सिडी छोड़ दी थी.लोगों के सब्सिडी छोड़ने से 5 हजार करोड़ रूपए बचे थे. इन्हीं पैसों से गरीबों को फ्री कनेक्शन बांटे जाएंगे.योजना टोटल 8 हजार करोड़ की है. थोड़ा पइसा सरकार भी तो देगी!इस योजना से फ्री कनेक्शन पाने वाले परिवारों के 1600 रूपए बचेंगे.अभी बाजार में 14.2 किलो का एक सिलेंडर 509.50 रूपए में मिलता है. यही सिलेंडर सब्सिडी में 419.13 रूपए में पड़ता है.ये स्कीम पहले 1 मई को बलिया में ऑफिशियली लॉन्च होगी. फिर 15 मई को गुजरात के दहोद में भी एक फंक्शन में उसे रिपीट किया जाएगा.स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने एडिट की है.

.webp?width=60)

