The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PM Narendra Modi Speech on devloped nation Independence Day 2024 red fort

"सरकार का दखल कम हो..."- लाल किले से ऐसे क्यों बोल गए PM मोदी?

Independence Day 2024 PM Modi Speech: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में सरकार की दखलअंदाजी को कम करने का जिक्र किया. उन्होंने देश में ओलंपिक्स कराए जाने की कोशिशों को लेकर भी बात की.

Advertisement
pic
15 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 15 अगस्त 2024, 11:43 AM IST)
PM Narendra Modi, Olympics 2036, Independence day
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को लेकर कई बातें कही (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Speech) ने 78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर देश को संबोधित किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने साल 2047 तक विकसित भारत के सपने को लेकर बात की. अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं और 2036 ओलंपिक्स को लेकर भी बात की.

PM मोदी ने उम्मीद जताई है कि विकसित भारत में लोगों के जीवन में सरकार की दखलअंदाजी कम होगी. उन्होंने कहा,

“मैंने सपना देखा है कि जब 2047 में विकसित भारत बनेगा तो सामान्य नागरिक के जीवन में सरकार की दखलअंदाजी कम होगी. हमने छोटी गलतियों में जेल जाने वाले कानूनों को खत्म कर दिया.”

ये भी पढ़ें: PM Modi Independence Day Speech Live Updates: PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,

“सरकार लोगों के जीवन पर बोझ डालती थी. हमने उसे दूर किया. हमने हजारों कानूनों को खत्म कर दिया. ताकि देशवासियों को कानूनों के जंजाल में नहीं पड़ना पड़े. आज हमने क्रिमिनल लॉ को खत्म कर दिया है और न्याय संहिता लाई है. जिसके मूल में न्याय है.”

लोगों के जीवन को आसान बनाने की कोशिश

PM मोदी ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा, 

“आम लोगों को जीवन में सम्मान मिले. कोई ये न कहे ये मेरा हक था, मुझे मिला नहीं, ऐसा नहीं होना चाहिए. आज देश में करीब 3 लाख संस्थाएं काम कर रही हैं. ये संस्थाएं एक साल में दो बदलाव करें तो देखते ही देखते हम एक साल में 25 से 30 लाख बदलाव कर देंगे. तो भारत कितना आगे पहुंच जाएगा.”

2036 Olympics की तैयारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि 2036 का ओलंपिक भारत में हो. उन्होंने कहा,

“आज हमारे साथ तिरंगे के नीचे वो नौजवान बैठे हैं, जिन्होंने ओलंपिक्स की दुनिया में नया परचम लहराया है. देशवासियों की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं. G20 का आयोजन कर हमने दिखाया कि भारत में बड़े से बड़ा आयोजन हो सकता है. भारत चाहता है कि 2036 का ओलंपिक्स भारत में हो, हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये भारत का ‘स्वर्णिम काल’ है. उन्होंने कहा कि देश के युवा अब धीरे-धीरे नहीं चलना चाहते. वो छलांग लगाने को तैयार हैं. अब विकास की गति तेज होनी चाहिए. ये भारत का गोल्डन एरा है.

वीडियो: राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी और अमित शाह को क्यों घेरा?

Advertisement

Advertisement

()