The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PM Narendra Modi releases visually challenged friendly new series circulation coins

20 रुपये का नया सिक्का आया है, आपने इसकी खास बात नोट की क्या?

1, 2, 5 और 10 के भी नए सिक्के आ रहे हैं.

Advertisement
pic
7 मार्च 2019 (अपडेटेड: 7 मार्च 2019, 08:23 AM IST)
Img The Lallantop
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए कॉइन रिलीज़ करते हुए (एएनआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more
केंद्र सरकार ने 20 रुपए के नए सिक्के रिलीज़ कर दिए हैं और यह जल्द ही बाजार में देखे जा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मार्च को 1, 2, 5, 10 और 20 रुपए के नए सिक्के जारी किए. इस सीरीज़ में सभी सिक्कों को एक खास मकसद से बनाया गया है. ये सिक्के उन लोगों को ध्यान में रखकर रिलीज़ किए गए हैं जिनकी आंखें कमजोर हैं.
एएनआई का ट्वीट देखिए.
एएनआई का ट्वीट देखिए.

10 रुपए तक के सिक्कों के बारे में तो आपको पता है. आइए जानते हैं नए रिलीज़ हुए 20 रुपए के सिक्के के बारे में खास बातें-
20 रुपए के नए सिक्के 27 एमएम के होंगे. ये सिक्के के 10 रुपये के सिक्के की तरह ही होंगे. जिसके 12 कोने होंगे. इसका वजन करीब 8.54 ग्राम रहेगा. सिक्के को तांबा, जस्ता और निकल मेटल से मिलाकर बनाया गया है. सिक्के के अगले भाग पर अशोक स्तम्भ का सिंह होगा और इसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा. बाईं ओर 'भारत' और दाईं ओर 'INDIA' लिखा होगा.
एक इंटरेस्टिंग फैक्ट यह है कि 10 साल पहले मार्च 2009 में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने पहली बार 10 रुपए के सिक्के रिलीज़ किए थे. 10 के सिक्के रिलीज़ होने के बाद से अब तक इसके डिजायन में 13 बार बदलाव किए गए हैं. लोग 10 के सिक्के को लेकर असली और नकली होने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं.
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक करेंसी नोटों की तुलना में सिक्कों की लाइफ अधिक होती है और यह लंबे वक्त तक चलन में रहते हैं.


वीडियो- जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने पाकिस्तानी चैनल पर जो कहा उससे नाराज हुए लोग

Advertisement

Advertisement

()