The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pm narendra modi in jammu kashmir election rally says about statehood and curfew

PM मोदी ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 35 सालों में कश्मीर करीब 3000 दिन बंद रहा. यानी 35 साल में 8 साल बंद में ही गुजर गए. जबकि पिछले 5 साल में 8 घंटे भी कश्मीर बंद नहीं हुआ.

Advertisement
narendra modi jammu kashmir statehood
पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर एक चुनावी सभा को सभा को संबोधित किया. (तस्वीर - PTI)
pic
शुभम सिंह
19 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 19 सितंबर 2024, 05:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जम्मू-कश्मीर में जारी विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया है. श्रीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इन दलों ने सिर्फ ‘बंटवारा’ किया है. पीएम ने पिछले कुछ वर्षों में हुए बदलावों के बारे में भी बात की. उन्होंने कश्मीर में पिछले दशकों में लगने वाले कर्फ्यू का भी जिक्र किया.

'BJP पूर्ण राज्य के लिए प्रतिबद्ध'

अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया था. इसलिए लंबे समय से पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाए जाने की मांग उठ रही है. केंद्र सरकार कई बार वादा भी कर चुकी है. 19 सितंबर को पीएम मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक चुनावी सभा को सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा,

Embed

पहले चरण में हुई वोटिंग के लिए धन्यवाद

जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर को विधानसभा के पहले चरण का मतदान हुआ. चुनाव आयोग की माने तो 60 परसेंट से अधिक वोटिंग हुई. पीएम मोदी ने इसके लिए जम्मू-कश्मीर की जनता की तारीफ करते हुए कहा,

Embed

कश्मीर के शटडाउन पर पिछली सरकारों को कोसा 

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में लगने वाले कर्फ्यू का भी जिक्र किया. लेकिन उन्होंने इसके लिए पहले की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि पिछले 35 साल में 8 साल बंद में गुजर गए, लेकिन बीते पांच साल में 8 घंटे के लिए भी बंद नहीं हुए. पीएम ने कहा,

Embed
Embed

यह भी पढ़ें:डॉक्टर बनने के लिए धर्म बदल दिया, पकड़े जाने पर आठ के एडमिशन रद्द, बाकी कॉलेज छोड़कर भाग गए

किसानों और बुजुर्गों के लिए लोकलुभावन वादें 

पीएम मोदी ने कश्मीर में हुए बंद का जिक्र करने के बाद जनता के सामने कुछ वादे भी किए. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों, बुजुर्गों और गरीबों के लिए बहुत बड़े इरादे से चुनाव में उतरी है. पीएम ने कहा,

Embed

इस बीच, पीएम मोदी ने कश्मीर के पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी शफी पंडित के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की. शफी पंडित का 18 सितंबर को श्रीनगर में निधन हो गया था. बता दें, कश्मीर में 25 सितंबर को दूसरे चरण और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण के लिए मतदान होना है. नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे.

वीडियो: हरियाणा में कांंग्रेस ने इस नौजवान पर दांव क्यों लगाया? वर्धन यादव से खास बातचीत

Advertisement

Advertisement

()