9 जनवरी 1915. ये दिन था शांतिदूत महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसलौटने का. 1893-94 में गांधी बैरिस्टरी करने दक्षिण अफ्रीका गए. वहां गोरेअंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ लंबा संघर्ष किया और जीते भी. 21 बरस के बाद 9जनवरी को जब गांधी वापस भारत लौटे, एक बड़ा लक्ष्य उनका इंतजार कर रहा था. भारतीयस्वतंत्रता आंदोलन. 2003 में वाजपेयी सरकार ने इस दिन को यादगार बनाने के लिएप्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.हजारों लोग इस समारोह में बैठे हैं, जबकि लाखों इंटरनेट के माध्यम से जुड़े हैं. आपप्रवासी भारतीय इस आयोजन की पहचान हैं. आपका आना हमारे लिए गर्व की बात है. Peopleof Indian Origin(PIO) कार्ड को Overseas Citizen of India(OCI) में बदल लें. OCIकार्ड भारत की दोहरी नागरिकता के समान है. यह भारत में मल्टीप्ल एंट्री वीजा कार्डहै. इस कार्ड से आपको भारत में पढ़ाई के लिए अलग से स्टडी वीजा की जरूरत नहीं होगी.इसकी शुरुआत मॉरिशस से होगी ताकि गिरमिटिया मजदूरों के वंशज इसका लाभ उठासकें. हमने PIO कार्ड को OCI कार्ड में बदलने की डेडलाइन बढ़ा दी है. 31 जून 2017तक. पहले 31 दिसंबर 2016 आखिरी तारीख थी, बिना पेनल्टी के. प्रवासी भारतीय देश कीअर्थव्यवस्था में कुल 69 बिलियन डॉलर का अहम योगदान देते हैं जो देश को आगे बढ़ानेमें सहायक है. जब लोग ब्रेन ड्रेन की बात करते हैं तो ये सोचा जाता है कि ब्राइटलोग रोजगार के लिए विदेश जाते हैं. लेकिन हम इस ‘ब्रेन ड्रेन’ को ‘ब्रेन ग्रेन’ मेंबदल रहे हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया के जरिए विदेश में मुश्किलोंमें फंसे लोगों की मदद करने में आगे रही हैं. प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा हमारीसरकार की प्राथमिकता है. मोदी ने जोर देकर कहा, 'हम पासपोर्ट का रंग नहीं देखतेहैं, खून का रिश्ता देखते हैं.' जो युवा रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते हैं, हमउनके लिए प्रवासी कौशल विकास योजना लांच करेंगे. भारतीय लंबे समय से विदेशों में रहरहे हैं. जिस तरह उन्होंने दोनों तरह की संस्कृतियों का समावेश किया है, सराहनीयहै. पीएम मोदी ने 12 देशों से आए युवा प्रवासियों का स्वागत करते हुए कहा, ये आपकादेश है. इससे लगातार जुड़ें. FDI की दो परिभाषाएं दीं. पहला Foreign directinvestment और दूसरा First Develop India मैं प्रवासी भारतियों को काले धन औरभ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सरकार का समर्थन करने के लिए शुक्रिया कहूंगा. KNOWINDIA प्रोग्राम से 160 देशों के लोग जुड़े हैं. KNOW INDIA क्विज में पिछले साल5000 लोगों ने भाग लिया था. इस बार मैं ये संख्या 50,000 देखना चाहता हूं.प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई, 'हम दुनिया में कहीं भी रहें, हमारी साझी विरासत हमेंजोड़े रखेगी.'--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी अभिषेक ने की है 8 जनवरी 2017 की सुबह प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में थे.मौका था. 14वें प्रवासी भारतीय दिवस का. 3 दिनों का समारोह हो रहा जो 7-9 जनवरी तकहोगा. इस बार का समारोह सॉफ्टवेयर सिटी बेंगलुरु में मनाया जा रहा है. मुख्य अतिथिपुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंतोनिया कोस्ता रहे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं. काले धन औरभ्रष्टाचार भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में समर्थन के लिए थैंक यू भी बोला. क्या कहापीएम मोदी ने जान लो.