The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PM Modi wishes Merry Christmas on Twitter only to get weird replies from Users

PM मोदी ने ट्विटर पर मेरी क्रिसमस बोला, यूज़र उनको ही गणित समझाने लगे

कतई अजीब-अजीब रिप्लाई आए.

Advertisement
Img The Lallantop
PM मोदी ने क्रिसमस की बधाई दी तो ट्विटर यूज़र्स उस पर अजीब कमेंट करने लगे. (फाइल फोटो- PTI)
pic
अभिषेक त्रिपाठी
25 दिसंबर 2020 (Updated: 25 दिसंबर 2020, 09:01 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
25 दिसंबर है आज. क्रिसमस का दिन. मेरी क्रिसमस बोलते हैं लोग एक-दूसरे को विश करने के लिए. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बोला. ट्विटर पर. पीएम ने लिखा –
“मेरी क्रिसमस. लॉर्ड क्राइस्ट का जीवन और उनके सिद्धांत दुनियाभर में करोड़ों लोगों को शक्ति देते हैं. उनका दिखाया रास्ता दुनिया को न्याय की तरफ लेकर जाए. सभी खुश रहें. स्वस्थ्य रहें.”
फिर तो लगे यूजर कमेंट करने. एक लोग क्रिसमस की बधाई में भी वोट बैंक गिनाने लगे. लिखा - हम हिंदू आज गीता जयंती मनाते हैं और ईसाइयों से ज़्यादा वोट हम लोग आपको देते हैं. इनका पूछना है कि क्या कभी किसी ईसाई को मंदिर में पूजा करते देखा है? माने कुछ भी. इस यूजर ने ज़रूर कुछ व्यंग्यात्मक और फनी होने की कोशिश की. और यहां साध्वी प्रज्ञा दाखिल होती हैं. भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेता परेश रावल ने भी क्रिसमस की बधाई दी. और ट्रोल्स यहां भी नहीं चूके.एक यूजर ने तो साफ साफ लिख दिया - अरे का गजब कर दिया परेशरावलजी, भक्तों ने कहा था कि क्रिसमस नहीं मानना है तो क्यों नाम लिया क्रिसमस का. अब खाओ गाली भक्तों की. अब देखना है मोदीजी क्रिसमस पर संदेश देकर इन भक्तों की ऐसी की तैसी कैसे करते हैं. इनका कहना है कि हर भारतीय क्रिश्चियन नहीं है और भारत क्रिश्चियन देश नहीं है. योगी जी की इस तरह एंट्री हुई. इससे पहले कि आप पूछें, हम बता दे रहे कि हमने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट भी देखा. उन्होंने क्रिसमस पर पोस्ट नहीं किया. यानी ट्रोल्स के हाथों से दो मौके यहां चूक गए.

Advertisement

Advertisement

()