The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PM Modi visits accident site and civil hospital of Morbi bridge tragedy

मोरबी पहुंचे मोदी, जिस अस्पताल की पुताई-मरम्मत हुई थी, वहां भी गए!

प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने से पहले रातों रात मोरबी के उस अस्पताल की रंगाई-पुताई करवा दी गई जहां झूलापुल हादसे में घायल लोग भर्ती हैं.

Advertisement
morbi bridge
मोरबी ब्रिज और सिविल अस्पताल में नरेंद्र मोदी (फोटो - ANI)
pic
सोम शेखर
1 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2022, 05:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मोरबी (Morbi) पहुंच चुके हैं जहां 31 अक्टूबर की देर शाम झूलापुल टूटने की वजह से कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई थी. प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) भी घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों ने रेस्क्यू टीम्स से मुलाक़ात की. और दुर्घटना में घायल हुए लोगों से भी मिले.

तीसरे दिन भी मच्छु नदी में रेस्क्यू का काम चल ही रहा है. खबरों के मुताबिक़ मोरबी के सिविल अस्पताल में 100 से ज़्यादा लोगों का इलाज चल रहा है. प्रधानमंत्री उस अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिले. प्रधानमंत्री के दौरे की वजह से अस्पताल की साफ़-सफ़ाई कराई गई थी, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. तस्वीरों में मोरबी के सिविल अस्पताल में सफ़ाई-पुताई और मरम्मत होती दिख रही है. सवाल उठे कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो पूरे अस्पताल की कायापलट कर दी गई. लल्लनटॉप की टीम अस्पताल पहुंची तो वहां नए वाटर कूलर, नए बेड लाए जा रहे थे. हालांकि, बीजेपी की ओर से इस पर कोई सफ़ाई या जवाब नहीं आया.

सरकार ने पुल टूटने की जांच के लिए SIT का गठन किया है. इस मामले में नौ लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है. पहली अक्टूबर को ब्रिज के मेनटेनेंस और संचालन के साथ काम करने वाली फ़र्मों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया था. एक फ़र्म का मालिक कथित तौर पर लापता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाए कि पुल का ढहना बड़े भ्रष्टाचार का नतीजा है.

Image embed

आज प्रधानमंत्री मोरबी आए. इससे पहले गुजरात के बनासकांठा में एक कार्यक्रम के दौरान मोरबी त्रासदी के बारे में बोलते हुए वो भावुक हो गए थे.

इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा,

Image embed

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कम से कम दो लोग अब भी लापता हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले मोरबी सिविल हॉस्पिटल की रंगाई-पुताई, नई बेडशीट, नए वाटर कूलर

Advertisement

Advertisement

()