इटली की पीएम मेलोनी वाले मीम्स पर पूछा गया सवाल, पीएम मोदी बोले- वो सब तो...
PM Modi Podcast With Nikhil Kamath: G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की PM मेलोनी और PM मोदी ने मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें वो PM मोदी के साथ हाथ हिलाते हुए कहती हैं, 'हैलो फ्रॉम द Melodi Team. इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक पॉडकास्ट (PM Modi Podcast) के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (PM Giorgia Meloni) और उन पर बने तमाम ‘मेलोडी मीम्स’ (Melodi Memes) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. PM मोदी ने कहा कि ‘वो तो चलता रहता है’. बता दें कि G-7 शिखर सम्मेलन में इटली की PM मेलोनी और PM मोदी ने गर्मजोशी के साथ मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने ‘एक्स’ पर छोटा सा एक वीडियो भी पोस्ट किया था. जिसमें वो PM मोदी के साथ हाथ हिलाते हुए कहती हैं, 'हैलो फ्रॉम द Melodi Team (मेलोडी टीम की तरफ से हैलो)'. इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी. अब PM मोदी ने उन्हीं मीम्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
निखिल कामथ के साथ पॉडकास्टप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेयर ट्रेडिंग ऐप जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में नजर आए. इस पॉडकास्ट के ट्रेलर को खुद PM मोदी ने ‘एक्स’ (X) पर शेयर किया. साथ ही उन्होंने लिखा,
'वो तो चलता रहता है…'“मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह उतना ही पसंद आएगा, जितना हमें इसे आपके लिए बनाने में आया!”
इस पॉडकास्ट में PM मोदी से निखिल कामथ ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े वायरल "मेलोडी मीम्स" के बारे में सवाल पूछा. उन्होंने कहा,
"प्रधानमंत्री महोदय, चूंकि हम दूसरे देशों के बारे में बात कर रहे हैं. इसलिए मैं थोड़ा विषय से हटकर बात कर सकता हूं. मेरा फेवरेट फूड अगर आप पूछें तो मैं कहूंगा कि पिज्जा है, जो इटली से आता है. लोग अक्सर कहते हैं कि आपको (PM मोदी को) इटली के बारे में इंटरनेट पर बहुत कुछ पता है. आप इसके बारे में कुछ कहना चाहेंगे? क्या आपने वे मीम्स नहीं देखे हैं?"
इस सवाल पर PM मोदी ने जवाब दिया,
“नहींं, वो तो चलता रहता है…मैं इस पर अपना समय खराब नहीं करता.”
लगभग दो घंटे के इस पॉडकास्ट में PM मोदी ने कई किस्से साझा किए. जिनमें उन्होंने बचपन, शिक्षा, पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री, असफलताओं और मैनेजमेंट जैसे कई मुद्दों पर बात की.
वीडियो: PM मोदी इंटरव्यू: पार्लियामेंट सिक्योरिटी ब्रीच, 370, राम मंदिर, CM बदलने पर क्या बताया?

.webp?width=60)

