हर महीने की 9 तारीख को प्रेग्नेंट औरतों का फ्री में इलाज करें डॉक्टर्स: मोदी
सरकार के 2 साल होने पर मोदी ने कही ये बातें.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मोदी सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपी के सहारनपुर में रैली की. मोदी ने देश के डॉक्टर्स से अपील कर कहा, 'हर महीने की 9 तारीख को डॉक्टर्स फ्री में गरीब प्रेग्नेंट औरतों का इलाज करें. देश में डॉक्टर्स की कमी है, अब 65 बरस की उम्र में ही डॉक्टर्स को रिटायर होना चाहिए, 62 की उम्र में नहीं.'
मोदी ने कहा, 'जब देश में एक करोड़ से ज्यादा लोग सब्सिडी छोड़ सकते हैं, तो डॉक्टर्स भी 12 महीनों में 12 दिन फ्री में काम कर सकते हैं. स्वच्छता अभियान आखिर किसके लिए है. गरीबों के लिए है. गरीब जब बीमार होते हैं तो उनका रोजगार छिन जाता है.'
आगे जानिए मोदी की कही कुछ खास बातें...



