The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PM Modi leaves for Pathankot, security at the airbase tightened

मोदी ने पठानकोट एयरबेस का किया दौरा, कहा-जवानों पर गर्व

बॉर्डर के इलाकों का भी पीएम मोदी ने किया दौरा. लौटे दिल्ली.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2016, 01:26 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
टेररिस्ट अटैक के सात दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को पठानकोट के दौरे पर रहे. मोदी ने पठानकोट एयरबेस का दौरा किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, देश के जवानों पर गर्व है. जवानों की कार्यकुशलता से प्रभावित हूं. https://twitter.com/ANI_news/status/685802119757049856 एयरबेस के साथ-साथ मोदी बॉर्डर के इलाकों का भी मुआयना किया. मोदी के दौरे की वजह से इलाके की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी. मोदी पठानकोट से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/685791184715935744 मोदी के साथ तीनों सेना प्रमुख, NSA-BSF के डीजी और अजित डोभाल भी थे. सुरक्षाबलों ने पीएम मोदी को कॉम्बिंग ऑपरेशन की जानकारी दी. मोदी को पठानकोट ऑपरेशन की प्रेजेंटेशन भी दिखाई गई. मोदी ने सुरक्षाबलों के साथ एयरबेस में बैठक की. https://twitter.com/ANI_news/status/685789131633508352 https://twitter.com/ANI_news/status/685787568034701313   https://twitter.com/ANI_news/status/685661475738800128 मोदी सेना के जवानों से भी मुलाकात की. याद रहे कि 2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर हुए अटैक में 7 जवान शहीद हो गए थे. जबकि सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया था.

Advertisement

Advertisement

()