The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PM Modi denied any additional charge and restriction on foreign travel

विदेश यात्रा करने वालों पर सेस लगेगा? पीएम मोदी ने UAE से फैक्ट चेक कर दिया

कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि भारत सरकार विदेश यात्रा पर एडिशनल टैक्स या सेस लगाने जा रही है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दावों का फैक्ट चेक कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इन रिपोर्ट्स का खंडन उस वक्त किया गया, जब वे विदेश यात्रा पर भारत से बाहर गए हुए हैं.

Advertisement
pic
15 मई 2026 (पब्लिश्ड: 11:17 PM IST)
pm narendra modi fact check travel cess additional charge
पीेएम मोदी ने विदेश यात्रा पर पाबंदी लगाने वाली खबरों का फैक्ट चेक कर दिया है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता को एक साल के लिए विदेश यात्रा से परहेज करने की सलाह दी थी. इसके बाद से कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि सरकार विदेश यात्रा करने वालों पर पाबंदी लगाने के लिए सेस या एडिशनल टैक्स लगाने पर विचार कर रही है. लेकिन 15 मई को पीएम मोदी ने खुद इन दावों का फैक्ट चेक कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मई की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश यात्रा पर पाबंदी लगाने का दावा करने वाली खबरों का फैक्ट चेक कर दिया. पीएम ने इन खबरों से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इन्हें पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है. उन्होंने लिखा, 

ये पूरी तरह से बेबुनियाद है. इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है. विदेश यात्रा पर इस तरह की पाबंदियां लगाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता. हम अपने लोगों के लिए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'ईज ऑफ लिविंग' को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

pm narendra modi
एक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इन रिपोर्ट्स का खंडन उस वक्त किया गया, जब वे विदेश यात्रा पर भारत से बाहर गए हुए हैं. पीएम ने पांच देशों के दौरे की शुरुआत यूएई से की है. यूएई में उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. इस दौरान यूएई ने भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपेंट के लिए 5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है.

पीएम मोदी की यूएई यात्रा के दौरान कई बड़े ऐलान हुए हैं. भारत और यूएई के बीच स्ट्रैटजिक सिक्योरिटी पार्टनरशिप के लिए फ्रेमवर्क बनाने पर समझौता हुआ है. इसके अलावा दोनों देशों ने स्ट्रेटजिक पेट्रोलियम रिजर्व पर MOU साइन किया है. वहीं लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की सप्लाई और गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर बनाने पर भी MOU साइन हुआ है. 

यूएई से पीएम नीदरलैंड के लिए निकल गए हैं. यहां वे 15 से 17 मई तक रहेंगे. इसके बाद वे 17 से 18 मई के बीच स्वीडन, 18 से 19 मई के बीच नॉर्वे और आखिर में 19 से 20 मई तक इटली के दौरे पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और यूरोप के बीच की पार्टनरशिप को और मजबूत करेगी. 

वीडियो: राजधानी: प्रधानमंत्री मोदी का ये विदेश दौरा क्यों खास है?

Advertisement

Advertisement

()