पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. नेता एक्टिव हो गए हैं. नेताओं के 'कसमेंवादे निभाएंगे हम' टाइप लाइंस से पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी एक्टिव हो गए हैं. मोदीसोमवार को दिल्ली में अंबेडकर नेशनल मेमोरियल प्रोग्राम में पहुंचे. मौके पर चौकामारते हुए बोले- रिजर्वेशन कभी खत्म नहीं होगा. कॉलेज और सरकारी नौकरियों मेंदलितों को मिलने वाला रिजर्वेशन पहले की तरह ही बरकरार रहेगा. अपोजिशन रिजर्वेशन परराजनीति कर रहा है. सोसाइटी में दरार डाली जा रही है. रिजर्वेशन को लेकर फर्जी झूठीअफवाएं फैलाई जा रही हैं. लेकिन उन्हें कभी सफलता नहीं मिलेगी. पीएम मोदी ने बाबासाहेब अंबेडकर की भी खूब बातें की. मोदी 14 अप्रैल 2018 को इस मेमोरियल का उद्घाटनकरेंगे. बस तो जान लो और क्या बोले पीएम मोदी. आगे जानिए पीएम मोदी की कही टॉपम टॉपबातें:-------------------------------------------------------------------------------- 1. अंबेडकर ने पिछड़ों और दलितों को उनका हक दिलाया. अंबेडकर की सोच का कोई दायरानहीं था. अंबेडकर घर-घर बिजली पहुंचाना चाहते थे, हमारी सरकार इसी मुद्दे पर काम कररही है.-------------------------------------------------------------------------------- 2. मैं अंबेडकर बाबा का भक्त हूं. और मुझे ये कहने में गर्व महसूस होता है. हमारीसरकार अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है. हमारी तमाम योजनाओं मेंबाबा साहेब की सोच दिखती है.-------------------------------------------------------------------------------- 3. मुझे बाबा साहबे के सपनों को पूरा करने का मौका मिला है. 1956 में वो हमारासाथ छोड़ गए थे. आज 60 साल बाद, उनके नाम पर मेमोरियल बना है. 60 साल बीत गए. मैंनहीं जानता कि इसे कैसे एक्सप्लेन करें, पर हमें इसके लिए 60 साल का इंतजार करनापड़ा. शायद ये मेरी ही किस्मत में लिखा था. शायद बाबा साहेब का आशीर्वाद मेरे साथहै.-------------------------------------------------------------------------------- 4. डॉ अंबेडकर ने लेबर रिफॉर्म की बात की थी, उसी वक्त में उन्होंने भारत कीउन्नति के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने की बात की थी.-------------------------------------------------------------------------------- 5. बाबा साहब को सिर्फ दलितों का मसीहा कहकर सीमित न करें. उन्हें दायरों में कैदकरना ठीक नहीं. वो पीड़ितों की आवाज थे. सरदार पटेल ने राजनीतिक एकीकरण का कामकिया. ठीक उन्ही की तरह बाबा अंबेडकर ने समाजिक एकता का एकीकरण किया.-------------------------------------------------------------------------------- 6. वाजपेयी जब प्रधामंत्री बने. कुछ लोगों ने कहना शुरू किया कि रिजर्वेशन नहींरहेगा. लवो दो बार पीएम रहे, लेकिन कभी कुछ नहीं हुआ. लेकिन दलितों, आदिवासियों कोमिलने वाले रिजर्वेशन हमेशा जारी रहा. अब हम फिर सत्ता में हैं. फिर ये झूठ फैलायाजा रहा है. तो मैं साफ कर दूं रिजर्वेशन दलितों और आदिवासियों का हक है, इसे उनसेकोई नहीं छीन सकता.-------------------------------------------------------------------------------- 7. अगर डॉ. अंबेडकर लंबे वक्त तक सरकार में रहते. रिजाइन न किए होते तो जो मैं आजकर रहा हूं वो 60 साल पहले कर चुके होते.