आगरा में एक आदमी का बेटा अप्लास्टिक एनीमिया का शिकार है. कई दिनों से उसका इलाजचल रहा है. और अब नौबत ऐसी आ गई है कि पिता के पास बच्चे के ट्रीटमेंट के लिए पैसेही नहीं बचे हैं. जब हर तरफ से हर रास्ता बंद हो गया, तो आदमी ने प्रधानमंत्री मोदीको एक ख़त लिखा. ख़त में लिखकर कहा है कि या तो आप हमारे बेटे का इलाज करवा दीजिए याफिर उसे 'इच्छा मृत्यु' की इजाज़त दे दीजिए.https://twitter.com/ANINewsUP/status/817187141885169664 एक ख़त अखिलेश यादव को भीलिखा गया है. अप्लास्टिक एनीमिया एक जानलेवा बीमारी है. जिसके शिकार हुए व्यक्ति केशरीर में खून की कमी हो जाती है. लेकिन ये आम एनीमिया नहीं कि खून के रेड ब्लड सेलकम हों. इस बीमारी में खून के रेड ब्लड सेल, वाइट ब्लड सेल और प्लेटलेट, तीनों कमहोते हैं. जाहिर सी बात है इसका इलाज करवाने में आदमी के लाखों खर्च हो जाते हैं.हम उम्मीद करते हैं कि ये ख़त मोदी तक पहुंचे. और इनके बेटे का जल्द से जल्द इलाज होसके.--------------------------------------------------------------------------------https://www.youtube.com/watch?v=p4W78YM1UaU