The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • player weird fielding in a cricket match viral video

मैच में फील्डिंग करते हुए इस खिलाड़ी के साथ जो हुआ, किसी के साथ ना हो!

सब बेकार हो गया

Advertisement
pic
13 मार्च 2023 (अपडेटेड: 13 मार्च 2023, 04:13 PM IST)
cricket Fielding viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है. इसमें एक मैच चल रहा है. मैच में एक बंदा ऐसी फील्डिंग करता है कि देखकर हर किसी की हंसी छूट गई. मैच में बंदा शॉर्ट थर्डमैन में खड़ा है. बॉल उसके ऊपर से थर्ड मैन की ओर जाती है. वो बॉल के पीछे भागता है. पूरी कोशिश करते हुए वो बाउंड्री के करीब गिर जाता है और बॉल उसके हाथ में रहती है. सबको लगता है कि इस फील्डिंग की हैपी एंडिंग हो गई लेकिन तभी क्लाइमैक्स आता है. 

क्लाइमैक्स भी ऐसा जो किसी ने सोचा नहीं होगा! फील्डर जमीन पर गिरकर बॉल को कीपर की तरफ फेंकता है तो बॉल उसके पैर पर लगकर बाउंड्री में चली जाती है. सब कुछ बेकार चला गया. ऐसा लगा मानो दुख, दर्द, पीड़ा सब एक ही जगह आ गए हों. मैच 12 मार्च 2023 को PADGHE 40+ VS RODPALI 40 के बीच खेला गया था. यूट्यूब पर इसका लाइव टेलिकास्ट किया गया. वहां पर लोगों ने इसे कम देखा लेकिन इस मैच से वायरल हुआ क्लिप सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. पहले आप भी ये वीडियो देखिए...

वीडियो काफी वायरल है. इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है. लोग इस पर अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. 

कह रहे हैं कि मेहनत बेकार जाने का दर्द इसे सबसे ज्यादा पता होगा.' किसी ने इसे अपने जीवन से जोड़ लिया. कहा कि आप कितनी ही कड़ी मेहनत क्यों ना कर लें, आखिर में आपका रिजल्ट ही देखा जाता है.' एक ने लिखा कि मैं महीने के आखिर तक पैसे बचाने की कोशिश करते हुए.'

कुल मिलाकर लोगों को तो वीडियो पर हंसी आ रही है और वो इस पर अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: मनीष कश्यप का ट्विटर अकाउंट बंद, पुराने ट्वीट्स में सामने आई नफरत और गाली-गलौज

Advertisement

Advertisement

()