'बुलेटप्रूफ झोपड़ी' से भाषण देने वाले पहले PM होंगे मोदी!
खबर है कि आतंकी मोदी पर 15 अगस्त को ड्रोन से हमला कर सकते हैं. जगह होगी लालकिला.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पीएम नरेंद्र मोदी की जान को खतरा है. यूं तो प्रधानमंत्री लेवल के लोगों को खतरा रहता ही है. पर अबकी बारी खतरा आसमान से है. इंटेलिजेंस एजेंसियों को खबर लगी है कि पीएम नरेंद्र मोदी पर आतंकवादी ड्रोन से हमला कर सकते हैं. पता है कब? जब 15 अगस्त को नरेंद्र मोदी लाल किले पर खड़े होकर भाषण दे रहे होंगे, तब.
ये इनपुट मिलते ही मोदी की सिक्योरिटी में लगे लोग एक्टिव हो गए हैं. हाई लेवल मीटिंग्स होने लगी हैं. क्योंकि मोदी को मारने के लिए पाकिस्तानी एजेंसी ISI, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद वाले मिल गए हैं.अब इतना तो आपको मालूम ही है कि मोदी लाल किले पर खुल्ले में खड़े होकर स्पीच देते हैं. अब चूंकि खतरा इस बार तगड़ा है. इसलिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने मोदी की सुरक्षा के लिए ठोस सा प्लान बनाया है. मोदी जहां भाषण देंगे, वहां बुलेटप्रूफ ओवरहेड केनोपी (एक तरह की झोपड़ी) बनाई जाएगी. यानी आसमान, आमने और सामने हर तरफ से मोदी के सामने एक बुलेटप्रूफ कवच बना दिया जाएगा.
जैसे मोदी बहुत सारे काम करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. अगर SPG के इस प्लान को अप्रूवल मिला तो मोदी इस तरह का कवच पाने वाले पहले इंडियन प्रधानमंत्री बन जाएंगे.अब क्योंकि इंडिया का स्वतंत्रता दिवस है तो आतंकी हमले का खतरा देश के बाकी हिस्सों में भी है. अलर्ट जारी कर दिया गया है. इंडियन एयरफोर्स के फाइटर्स प्लेन्स को 15 अगस्त को एक्टिव मोड में रखा जाएगा. ताकि अगर कोई ड्रोन हमला किया जाता है तो उसे मिनट से पहले टें कर दिया जाए.

