उड़ते प्लेन में खराबी आई, पायलट ने पत्नी को मेसेज भेजा और चलती सड़क पर लैंडिंग कर दी
Georgia Plane crash: पायलट को लगा कि प्लेन क्रैश होने वाला है. ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी को एक मेसेज देने के लिए कहा, जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की ऑडियो रिकॉर्डिंग में दर्ज हो गया.
.webp?width=210)
यह शब्द एक पायलट ने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग से ठीक पहले कहे थे. सोमवार, 9 फरवरी को अमेरिका के जॉर्जिया में एक एयरक्राफ्ट के इंजन में खराबी आ गई थी. ऐसे में पायलट को बिजी सड़क पर ही एयरक्राफ्ट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. यह एक सिंगल इंजन वाला छोटा एयरक्राफ्ट था, जिसमें पायलट थॉमस रोजर्स और एक स्टूडेंट पायलट सवार थे.
पायलट को लगा कि प्लेन क्रैश होने वाला है. ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी को एक मेसेज देने के लिए कहा, जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की ऑडियो रिकॉर्डिंग में दर्ज हो गया. गेनेसविले पुलिस डिपार्टमेंट (GPD) के मुताबिक, गेनेसविले शहर के ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से छोटे एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी. मगर टेक ऑफ करने के कुछ ही देर बाद इंजन में दिक्कत आने लगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट के पास वापस एयरपोर्ट जाने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा था. ऐसे में उन्होंने ब्राउन्स ब्रिज रोड पर एक चौराहे के पास ही एयरक्राफ्ट को लैंड कराने की कोशिश की. इस दौरान पायलट रोजर्स को लगा कि शायद अब वे नहीं बच पाएंगे. ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार के लिए ‘आखिरी’ शब्द छोड़े, जो ATC की रिकॉर्डिंग में आ गए.
उन्होंने कहा,
इसके बाद वो प्लेन को चलती सड़क पर ही लैंड कर देते हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन को लैंड करते हुए और गाड़ियों से टकराते हुए देखा जा सकता है.
हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. प्लेन में सवार और सड़क पर मौजूद किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई. बाद में रोजर्स ने मीडिया से बात करते हुए बताया,
अधिकारियों के मुताबिक, घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) इंजन फेलियर के कारण की जांच कर रही है.
वीडियो: अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए आंख मिलाना, हाथ मिलाना, जूते उतारने समेत 42 शर्तें हैं?

.webp?width=60)

