प्लेन का मुंह भले पिचक गया, लेकिन पायलट की आप जी भरकर तारीफ करेंगे
इसकी ऐसी हालत खड़े खड़े नहीं हुई है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
प्लेन फंस गया तूफान में. बड़े बड़े ओले गिरने लगे. प्लेन का सामने वाला शीशा तोड़ डाला. पायलट को कुछ भी दिखना बंद हो गया. उसने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग तो करा दी. लेकिन उसका ये हाल हो गया.
ये भी पढ़ें: मालूम है, 'ट्रिवागो' के चाटू ऐड वाला ये आदमी कौन है? फिजेट स्पिनर, जिसे स्ट्रेस की दवा बताकर बेचा जा रहा है जबकि असल काम कुछ और है 200 रुपए के नोटों का ये खास फीचर आपको कभी पैसों की कमी नहीं होने देगा! 200 रुपये का नोट आएगा, 2000 का नोट खा जाएगा!
कैप्टन अलेक्जेंडर ओकोपोव को यूक्रेनियन ऑर्डर ऑफ करेज अवॉर्ड मिला है. बंदा काम ही ऐसा किया है. प्लेन में बैठे 121 लोगों की जान बचाई है. अपने प्लेन एयरबस A320 को इस्तांबुल के अतातुर्क एयरपोर्ट पर उतार दिया था. सिर्फ पैसेंजर ही नहीं, 6 क्रू मेंबर्स की भी जिंदगी बच गई. हुआ ये कि भैया हवाई जहाज लिए आकाश में उड़े जा रहे थे. एरकन से उत्तरी साइप्रस के लिए उड़ान भरी थी. टर्की में थे कि तूफान आ गया. अंडे के साइज के ओले धड़ाधड़ गिरने लगे. शीशा टूट गया. ऑटो पायलट फेल हो गया. जमीन पर संपर्क साधा गया. अतातुर्क एयरपोर्ट पर लैंड करने की इजाजत मिल गई. जबकि वो बाकी फ्लाइट्स के लिए टोटली बंद हो गया था. प्लेन को भारी नुकसान हुआ. यात्रियों को नहीं. इसीलिए सब अलेक्जेंडर की वाहवाही कर रहे हैं. यूक्रेन के प्रेसिडेंट पेट्रो पोरोशेंको ने भी उनको कॉन्ग्रेचुलेशन बोला है.In #Istanbul a #Ukrainian pilot landed a #Turkish #plane w/ 121 passengers on board - heavily damaged by hail storm & with zero visibility. pic.twitter.com/AL5RMf5iR1
— olexander scherba (@olex_scherba) July 28, 2017
ये भी पढ़ें: मालूम है, 'ट्रिवागो' के चाटू ऐड वाला ये आदमी कौन है? फिजेट स्पिनर, जिसे स्ट्रेस की दवा बताकर बेचा जा रहा है जबकि असल काम कुछ और है 200 रुपए के नोटों का ये खास फीचर आपको कभी पैसों की कमी नहीं होने देगा! 200 रुपये का नोट आएगा, 2000 का नोट खा जाएगा!
इजराइल और फिलिस्तीन के झगड़े का वो सच, जो कभी बताया नहीं जाता
पाकिस्तानी आंटी ठीक कहती हैं, ये सारे मिल के हमको पागल बना रहे हैं
ढिंचाक पूजा के गाने की सबसे भारी बात तो आपने मिस ही कर दी
ये मेट्रो ट्रेन के स्टेशनों के बीच बार-बार लाइट क्यों चली जाती है

