The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pilot gets poetic during his in flight announcement in SpiceJet viral

उड़ते प्लेन में ही 'कवि' बन गया पायलट, कविता सुन यात्री लोटपोट!

'ना करें धूम्रपान, दंडनीय होगा अंजाम'

Advertisement
pic
19 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022, 01:31 PM IST)
Flight Viral Annoucement
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

फ्लाइट में सफर करते हुए एंटरटेनमेंट मिलने का अपना अलग मजा है. फ्लाइट्स से आए दिन कई तरह के वीडियो (Social Media Viral Video) सामने आते हैं. कभी कोई दो पैसेंजर आपस में लड़ाई करते दिख जाते हैं तो कभी कोई शख्स विंडो सीट के लिए मारामारी करता है. फ्लाइट उड़ते ही क्रू मेंबर या पायलट लोगों को जरूरी जानकारी देते हैं. पहले पायलट्स फ्लाइट के दौरान केवल अंग्रेजी में ही अनाउंसमेंट करके थे लेकिन आजकल समय के साथ-साथ उनका तरीका (SpiceJet pilot gets poetic during in-flight announcement) भी बदला है. अब कोई पायलट भोजपुरी में अनाउंसमेंट करता है तो कोई पंजाबी में. 

इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर काफी वायरल है. इसमें एक पायलट ने अपनी अनाउंसमेंट में पूरी की पूरी कविता ही पढ़ दी. इस पायलट ने कवि की तरह अपनी अनाउंसमेंट शुरू की और कहा, 'अबसे 1.5 घंटे में होगा गंतव्य पे प्रस्थान, तो जरा देते दिलों को आराम, ना करें धूम्रपान. वरना दंडनीय हो सकता है अंजाम. अगर ऊंचाई की बात करें तो होगा 36,000 फीट का मुकाम, क्योंकि अगर और ऊपर गए तो दिख सकते हैं भगवान. आज 800 किलोमीटर की स्पीड से उड़ेगा विमान, सर्दी बहुत होगी क्योंकि 0 से 45 डिग्री कम है तापमान. सभी विमानकर्मियों से गुजारिश है कि बनाए रखिएगा मुस्कान, आप सभी का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए उपलब्ध है जलपान.' देखें वीडियो...

इतना सुनकर सभी पैसेंजर हंसने लगे. वीडियो देख लोगों को धमाल फिल्म के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर देव कुमार मलिक (विजय राज) की याद आ गई. फ्लाइट स्पाइसजेट की थी. ये वीडियो काफी देखा जा रहा है. लोग पायलट के इस अंदाज़ की काफी तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि अपने काम से इतना ही प्रेम करिए. इप्सिता नाम की यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे नहीं पता कि ये एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी है या फिर कैप्टन ने खुद से ये किया है लेकिन ये काफी मजेदार था.' 

लोगों को तो ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सौरव जोशी व्लॉग में माफ़ी मांग बोले- ग़लतफ़हमी हुई, मेरा वो मतलब नहीं था!

Advertisement

Advertisement

()