The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • piled up bundles of notes on stage and distributed among employes

कंपनी ने इतना बंपर मुनाफा कमाया कि कर्मचारियों को नोट बांटते-बांटते थक गए मालिक!

फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2023, 08:22 PM IST)
chinese company henan mine ceremony images
वायरल फोटो.
Quick AI Highlights
Click here to view more

झउआ भर-भर नोट नहीं, ट्रॉली भर-भर नोट! इतने कि स्टेज पर नोटों का पहाड़ लगा दिया. लोगों से अकेले ले जाते नहीं बन रहा था. फोटो वायरल हुई, तो इंटरनेट पर सनसनी मच गई. सबने जानना चाहा कि इतना पैसा बट कहां रहा है? पता चला कि ये फोटो चीन की एक कंपनी के फंक्शन की है और ये नोट हैं युआन, यानी चाइना की करेंसी. सारा मामला विस्तार से जानते हैं.

क्यों बांटे गए इतने नोट? 

की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में एक कंपनी है 'हेनान माइन' नाम की. ये कंपनी क्रेन बनाती है. पूरे साल हचक के मुनाफा कमाने के बाद कंपनी ने अपने यहां काम करने वाले तीन टॉप परफार्मर सेल्स मैनेजर्स को पांच पांच मिलियन युआन, यानी करीब 6 करोड़ रुपए दिए और तीस से ज्यादा कर्मचारियों को एक मलियन यूआन यानी करीब सवा करोड़ रुपये दिए. जिमीयन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट में काम करने वाले एक मैनेजर ने बताया,साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट

' 17 जनवरी को हमने साल के अंत में होने वाली मीटिंग रखी. जिसमें 40 सेल्स मैनेजर्स को करीब 61 मिलियन युआन (करीब 73,58,49,710 रुपये) दिए.'

इतना ही नहीं, मैनेजर ने ये भी बताया कि एक कॉम्पटीशन और करवाया गया जिसमें कर्मचारियों से कहा गया कि वो 12 मिलियन युआन को सबसे पहले गिनकर दिखाएं. इसमें जीतने वाले को करीब 18 लाख रुपये दिए गए. इधर, वायरल हुई फोटोज में कुछ लड़के काले सूट पर लाल स्कार्फ पहने नोटों के बंडल ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पहला प्राइज इतना ज्यादा था कि नोटों को ले जाने के लिए कई लोगों की जरुरत पड़ी. रिपोर्ट की मानें, तो हर एक गड्डी में एक लाख युआन, यानी करीब बारह लाख रुपए थे.

कंपनी ने कितनी कमाई की?

हेनान माइन नाम की कंपनी की स्थापना साल 2002 में हुई थी. इसमें 5100 से ज्यादा लोग काम करते हैं. साल 2022 में कंपनी ने 9.16 बिलियन युआन, यानी की करीब 1.1 लाख करोड़ रपुये की सेल की. कंपनी की ये कमाई पिछले साल की तुलना में करीब 23 फीसदी ज्यादा है. पिछले तीन सालों में कंपनी से किसी भी कर्मचारी को नहीं निकाला गया है. ये कंपनी क्रेन बनाती है. इनमें से कुछ क्रेन ब्लास्ट प्रूफ होती हैं.

वीडियो: दुनियादारी: चाइना में शी जिनपिंग की अंतिम चुनौती खत्म होने वाली है?

Advertisement

Advertisement

()