The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pictures of New Zealand mosque attack

न्यूज़ीलैंड हमले की ये 13 तस्वीरें बताती हैं कि ये कितना खतरनाक था

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बस कुछ ही मिनट से बच गई.

Advertisement
pic
15 मार्च 2019 (अपडेटेड: 15 मार्च 2019, 10:33 AM IST)
Img The Lallantop
न्यूज़ीलैण्ड में ऐसे हमले होना आम बात नहीं है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर न्यूज़ीलैण्ड के क्राइस्टचर्च में हमला हुआ. हमला करने वाले ने जुमे का दिन चुना और निशाना बनाया दो मस्जिदों को.  इस हमले में अब तक कुल 40 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है. हमला करने वाले ने अपने सिर पर गो प्रो कैमरा लगा रखा था जिससे ये हमला लाइव किया. आतंकी ने बाहर के देशों से आकर न्यूज़ीलैण्ड में रहने वाले लोगों के खिलाफ कुंठित होकर ये हमला किया है. उसने 74 पेज का एक दस्तावेज भी जारी किया जिसमें इस हमले के पीछे के कारण लिखे हैं. इस फाइल में वो बार-बार मुस्लिमों का ज़िक्र करता है. ये हमला कितना खतरनाक था इसका अंदाजा इन फोटोज को देखकर लगाया जा सकता है. #1. ये उस आतंकी की तस्वीर है जिसने इस हमले को अंजाम दिया. Untitled design (6) #2. हमले में अपनों को खोने वालों का कुछ ऐसा हाल था. Untitled design (1) #3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आदमी को गिरफ्तार किया है. Untitled design (2) #4. आतंकी दुनिया भर के देशों से न्यूज़ीलैण्ड आए मुसलमानों के खिलाफ कुंठाग्रस्त था. Untitled design (3) #5. मस्जिद में मौजूद ज्यादातर लोग अपनी जान नहीं बचा सके. जो किसी तरह खुद  बचा सके उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. Untitled design (4) #6. हमले में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया. ये इस हमले की आइकॉनिक तस्वीर बनती जा रही है. Untitled design (5) #7. दिन भर पुलिस और नागरिक परेशानी का सामना करते रहे. Untitled design (10) #8. दिन भर हमले की खबरें दी जाती रहीं. Untitled design (11) #9. 40 से ज्यादा मुस्लिम इस हमले का शिकार हुए. Untitled design (12) #10.  मुस्लिमों के आलावा स्थानीय लोग भी इस हमले की जद में आए. Untitled design (14) #11. पूरे तंत्र ने मिलकर बहुत जल्दी कार्रवाई की. Untitled design #12. पुलिस की चौकदी बढ़ा दी गई है. Untitled design (7) #13. बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने भी इसी मस्जिद में नमाज पढ़ने वाली थी. Untitled design (15)

Advertisement

Advertisement

()