पैरोल पर तिहाड़ से निकले हरियाणा के डिप्टी सीएम के पिता गोवा में कर रहे न्यू ईयर पार्टी!
तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रहीं हैं.
Advertisement

अजय चौटाला की ये फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है, जिसे गोवा में न्यू ईयर पार्टी की फोटो बताया जा रहा है. (फोटो- @prashantchiguru ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more
अजय चौटाला. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे. और हरियाणा की मौजूदा खट्टर सरकार में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता. अजय चौटाला और ओमप्रकाश चौटाला सज़ा काट रहे हैं. हरियाणा के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में. दोनों तिहाड़ जेल में हैं. इस बीच 2021 के नए साल के जश्न के बीच एक तस्वीर सामने आती है. तस्वीर में अजय चौटाला ठाठ में कहीं बैठे दिख रहे हैं. कोई लाउंज जैसी जगह. दावा है कि अजय चौटाला की ये तस्वीर न्यू ईयर सेलेब्रेशन के वक्त की है. वे जेल से पैरोल पर निकले हुए हैं और गोवा में पार्टी कर रहे हैं.
@prashantchiguru नाम के ट्विटर अकाउंट से ये तस्वीरें पोस्ट की गईं. लिखा –
“जब तमाम सोशल एक्टिविस्ट को बिना ट्रायल के ही जेल में बंद कर दिया गया है, तब अजय चौटाला (ट्वीट में ग़लती से अभय लिख दिया गया है) गोवा में गोपाल कांडा के कसीनो में न्यू ईयर पार्टी मना रहे हैं. केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य कारणों से चौटाला को पैरोल दे रखी है. एक कैदी गोवा कैसे पहुंच गया? @LtGovDelhi #RepealThreeFarmActs”
चूंकि अजय चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पिता हैं, इसलिए इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पिता-पुत्र को सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया जा रहा है. यूज़र्स लिख रहे हैं कि दोनों को किसानों की समस्याओं के कोई वास्ता नहीं है.While many social activists are lodged in Jail without trial. Here Abhay Chautala is enjoying #NewYearParty at Gopal Kanda's casino in Goa. Kejriwal Govt granted parole to Chautala on health grounds. How come a prisoner travelled to Goa @LtGovDelhi ? #RepealThreeFarmActs pic.twitter.com/VR4FQr9X7y
— Dr.Prashanth (@prashantchiguru) January 2, 2021
Correction - It's ajay chautala@Dchautala's father who betrayed farmers 🙏#FarmersProtest https://t.co/y9FVzjKBPQ
— Bhupender Chaudhary ਭੁਪਿੰਦਰ ਚੌਧਰੀ (@bhupenderc19) January 2, 2021
हालांकि ये तस्वीरें कब की हैं, कहां की हैं, हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं.अभी तक अजय चौटाला या उनके परिवार के किसी सदस्य की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है. इससे पहले 2019 में भी अजय चौटाला को लेकर विवाद हो गया था. जब अजय चौटाला को 14 दिन के लिए फर्लो दे दी गई थी. फर्लो उस सजायाफ्ता कैदी को दिया जाता है जिसे 5 साल या उससे ज्यादा की सजा हुई हो. साथ ही उसने 3 साल की सजा जेल में काट ली हो. ऐसे कैदियों को साल भर में 7 सप्ताह का फर्लो दिए जाने का प्रावधान है.Tu jaanta nahin main kaun hoon....Dy CM ka baap
— Rajvir (@rajvirboy) January 2, 2021

