बधाई! पाकिस्तान में फिर खुला 300 साल पुराना गुरुद्वारा
पेशावर में है ये गुरुद्वारा. देखिए तस्वीरें.
Advertisement

फोटो क्रेडिट: ap
ऐसे वक्त में जब पाकिस्तान में एक सिख नेता सूरन सिंह की हत्याकर दी जाती है. तब सरहद के उस पार से एक सुकून भरी खबर है. पाकिस्तान के पेशावर में 300 साल पुराना गुरुद्वारे को फिर से खोल दिया गया है. पूरे 73 साल बाद. सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे जाकर दर्शन किए. गुरुद्वारे के बाहर सिक्योरिटी टाइट रखी गई है.

फोटो क्रेडिट: AP
गुरुद्वारे के गेट पर एक हथियार बंद सिक्योरिटी गार्ड को तैनात किया गया है. 31 मार्च को इस गुरुद्वारे की ओपनिंग हुई. ये गुरुद्वारा बंटवारे के बाद से बंद था. उधर के हालात बिगड़े तो लोगों ने इलाका छोड़ दिया. गुरुद्वारा बंद कर दिया गया.

फाइल फोटो: फोटो क्रेडिट: AP
पाक सिख समुदाय के सुरक्षा प्रमुख गुरपाल सिंह ने कहा, 'पेशावर में सिर्फ एक गुरुद्वारा खुला हुआ था. जोगा सिंह गुरुद्वारा. लेकिन ट्राइबल एरिया के सिख अब पेशावर आकर बसने लगे हैं.'

फोटो क्रेडिट: AP
सिंह ने कहा, 'ऐसे में गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी. तब हमारी कम्युनिटी ने फैसला किया कि भाई बीबा सिंह गुरुद्वारे को फिर से खोला जाए. इसलिए 31 मार्च को इसे फिर से खोला गया.'

फोटो क्रेडिट: AP
पाकिस्तान की 7 जगहें, जहां हिंदू धर्म की होती है जय
बंटवारे से पहले बंद हुआ पाकिस्तानी गुरुद्वारा, अब रोज होगी 'गुरबानी'

.webp?width=60)

