कानपुर ट्रेन हादसे के शिकार इन तीन बच्चों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं
4 साल का आदर्श कहता है, 'कानपुर जा रहे थे, मौसी के यहां जा रहे थे.'
Advertisement

4 साल का आदर्श पोखरायां के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती है
इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन. शनिवार के दिन पैसेंजर्स को अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हुई थी. पैसेंजर गहरी नींद में सोये हुए. क्योंकि तड़के के करीब तीन बजे थे. अचानक कानपुर में पुखरायां के पास ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे और हादसे में 133 लोग की जान चली गई. 150 के करीब लोग जख्मी हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें कुछ बच्चे भी हैं.हादसे में कई के दो टुकड़े हो गए. कई घायल और अनाथ हो गए. कुछ बच्चे ऐसे हैं जो गुम हैं. पेरेंट्स अपने बच्चों को खोज रहे हैं. वहीं कुछ बच्चों को पैसेंजर्स की फोटो दिखाकर पुलिस उनके पेरेंट्स की शिनाख्त करने में लगी हुई है. सोशल मीडिया पर इन बच्चों की तस्वीर खूब वायरल हो रही है. शायद इनके घरवालों का पता चल सके. कोई इनकी खबर लेने आए. उनकी तस्वीर बहुत मार्मिक है. आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो प्लीज इसे शेयर कीजिए. हो सकता है बच्चों की खबर लेने कोई आ जाए.
1.

2.

3.

ये फोटो द इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार विशाल श्रीवास्तव ने ली है.
लाल कंबल में लिपटा ये बच्चा आदर्श है. मजह 4 साल का है. अपने पापा-मम्मी के साथ कानपुर जा रहा था. वहां उसकी मौसी रहती है. उन्हीं के यहां जा रहा था. पर उससे पहले ही ट्रेन पलट गई और हादसा हो गया. जिसमें उसका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है. दाएं हाथ में पट्टी बंधी है. और बाएं हाथ में आदर्श ने अपना खिलौना पकड़ रखा है. उसके मम्मी-पापा का कोई अता-पता नहीं है.
वो पुखरायां के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में एडमिट है. जहां पुलिस ने फोन में उसे पैसेंजर्स की फोटो दिखाकर उसके पेरेंट्स के बारे में पूछा. हादसे के कारण वो बहुत डरा हुआ है. बस सिर हिलाकर उसने पुलिस वाले को जवाब दिया. बाद में आदर्श ने बताया, 'कानपुर जा रहे थे. मौसी के यहां जा रहे थे.'उससे जब उसके घर का पता पूछा गया तो वो बता नहीं पाया. बस अपने स्कूल का नाम बताया है. डॉक्टर्स को लगता है कि आदर्श का स्कूल भोपाल में है. उन्होंने उसकी फोटो भोपाल के मजिस्ट्रेट के पास भेज दी है. और उम्मीद कर रहे हैं कि कोई उसका अपना उसे मिल जाए. आदर्श के साथ तीन और बच्चों को हेल्थ सेंटर लाया गया था. जिनमें से दो को उनके पेरेंट्स ले गए. आरोही को उसके घरवाले बाद में ले गए थे.
4.

5.

ये भी पढ़िये...

.webp?width=60)

