स्वरा की शादी की तस्वीरें आईं, देखिए कौन-कौन आया जश्न में
स्वरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर शादी की सार्वजनिक की.

शाम होते-होते सोशल मीडिया बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी की तस्वीरों से पट गया था. स्वरा भास्कर ने शादी की है पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद के साथ. दोनों ने कोर्ट मैरिज की. और स्वरा ने सोशल मीडिया पर प्यारा सा वीडियो शेयर कर शादी का ऐलान किया.
दोनों की खूबसूरत वीडियो में स्वरा और फहाद की कहानी है. इसमें दिख रहा है कि साल 2019 में स्वरा और फहाद की लव स्टोरी की शुरुआत एक प्रोटेस्ट से हुई थी. दोस्ती हुई और फिर यही दोस्ती प्यार में बदल गई.
तस्वीरों में स्वरा लाल साड़ी में दिख रही हैं. फहाद भी स्वरा की साड़ी की मैचिंग में नज़र आए. फवद ने कुर्ता पायजामा के साथ स्वरा की साड़ी रंग का नेहरू जैकेट पहना था. फहाद अहमद यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से स्नातक और एमफिल किया है. इसके बाद वो मुंबई चले गए. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS) में एडमिशन लिया. और फिर स्टूडेंट यूनियन के महासचिव बने.
ये तस्वीर शादी के बाद की है. तस्वीर में बैंड बाजा भी नजर आ रहा है. दोनों के गले में जय माल भी है. कोर्ट में शादी के बाद नए जोड़े ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाया. स्वरा की शादी 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट उन्होंने गुरुवार, 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर किया.
फहाद अहमद ने मुंबई में CAA विरोधी प्रोटेस्ट में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया था. इस दौरान उन्होंने पूरे देश में कई रैलियां भी की थीं. दिसंबर 2019 में उन्होंने अगस्त क्रांति मैदान में एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भी किया था. इन्हीं विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनकी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से मुलाकात हुई थी.
ये परिवार की तस्वीर है. इसमें स्वरा की मां इरा भास्कर और पिता सी उदय भास्कर है. तस्वीर में पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है.
स्वरा की शादी के जश्न में सोनम कपूर भी शामिल हुईं. दोनों एक्ट्रेस ने वीरे दी वेडिंग में साथ काम किया था.
स्वरा की शादी में अभिेनेत्री दिव्या दत्ता भी शामिल हुईं.
वीडियो: स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद कौन हैं, ट्विटर पर क्या बताया?

.webp?width=60)

