खुद को दुर्गा बताने वाली, आत्माओं से बात करने वाली, विवादों से घिरी रहनेवाली राधे मां का जलवा दिल्ली में भी मेंटेन है. दिल्ली की किसी हल्की-फुल्की जगहनहीं. सीधा थाने में उनके भक्त विराजमान हैं. थाने में ही दरबार लग रहा है. बातदिल्ली के विवेक विहार थाने की हो रही है. यहां से गजब तस्वीर सामने आई हैं. इसमेंराधे मां थाने के अंदर एसएचओ संजय शर्मा की कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं. बगल मेंएसएचओ मां की लाल चुनरी डाले दिख रहे हैं. बाकी पुलिस वाले भी पूरी तरह से भक्तिमें तल्लीन हैं. वीडियो देखिए- माने भक्त तो पीएम मोदी के भी हैं. मगर एसएचओ ने जोभक्ति दिखाई वो काफी हिम्मत वाला काम है. माने उनका घर होता तो कोई बात नहीं.भाईसाहब थाने में ही दरबार लगवा बैठे. हाथ जोड़कर वहीं बिछ गए. अब थाने के मुखियाका ये हाल हो तो फिर दूसरे पुलिसवाले कैसे पीछे रहते. राधे मां का आशीर्वाद लेने केलिए वो भी कतार में लग गए. ये तस्वीर नवरात्रि के दौरान महाअष्टमी की है. पुलिस कोऐसे गाते नहीं देखा होगा- #WATCH Policemen seen singing with self styled god woman Radhe Ma in Delhi's GTBEnclave pic.twitter.com/XOIAr2vKHf— ANI (@ANI) October 5, 2017 एसएचओ सहित छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर इस बारे में जबएसएचओ से बात करने की कोशिश की गई तो वो कन्नी काट गए. थाने के एक कांस्टेबल काकहना है कि राधे मां रामलीला में आई थीं. काफी भीड़ जुटने की वजह से एसएचओ संजयशर्मा उन्हें थाने ले गए. मगर एसएचओ साहब ये भूल गए कि कुछ दिन पहले ही अखाड़ापरिषद ने इन्हें फर्जी संत घोषित किया था. उन पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं. ऐसे मेंथाने में इस तरह बैठने पर बवाल तो होना ही था. इधर, मामला संज्ञान में आते ही एसएचओसहित छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया. माने परेड लग गई है. डीसीपीशहादरा इस मामले की जांच कर रहे हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें- लल्लनटॉप शो के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं: लल्लनटॉप शो की सीटेंतेज़ी से भर रही हैं, आपने रजिस्टर किया? यह भी पढ़ें- रेप के आरोप में गिरफ्तारकिए गए फलाहारी बाबा की पूरी कहानीप्रियंका तनेजा उर्फ़ हनीप्रीत: गुरमीत की ‘गुड्डी’, जिसके बिना उसका एक मिनट भीनहीं कटताबाबा राम रहीम की असली कहानीरेपिस्ट गुरमीत के जेल जाने के बाद ये दो लोग संभाल सकते हैं डेरा