शर्ट की जेब में रखा मोबाइल फट गया, फोन पता है कितने का था?
फोन का हाल देख दिमाग हिल जाएगा.

केरल के त्रिस्सूर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक 70 साल के बुजुर्ग के फोन में अचानक आग लग गई. उस वक्त बुजुर्ग ने अपने फोट को शर्ट की जेब में रखा हुआ था. ऐसा भी नहीं था कि वो उसे यूज़ कर रहा हो. फोन में अचानक ही आग लग गई!
आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ये 70 साल का ये बुजुर्ग एक दुकान पर चाय पीने बैठा था. तभी अचानक पॉकेट में रखे हुए फोन में आग लगी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें साफ नज़र आ रहा है कि बुजुर्ग आदमी दुकान में चेयर पर बैठा है. कुछ चबा रहा है और सामने टेबल पर एक गिलास रखा हुआ है. तभी अचानक उनके शर्ट की जेब से आग की लपटें नज़र आती हैं. बुजुर्ग तुरंत उठ खड़े होते हैं और फोन को निकालकर ज़मीन पर फेंक देते हैं. इसी दौरान टेबल पर रखा गिलास भी गिर जाता है.
शर्ट की पॉकेट में आग लग जाती है. पर बुजुर्ग तेज़ी से उसे झाड़कर बुझाते हैं. एक दूसरे आदमी भी उनकी मदद करता है. इसके बाद बुजुर्ग आदमी अपनी लुंगी से अपने शर्ट को झाड़ते हैं. इस हादसे में किसी के भी आहत होने की कोई खबर नहीं है. इसके बाद बुजुर्ग धीरे-धीरे दुकान के दरवाजे की ओर चले जाते हैं. वहीं दुकान के भीतर दूसरा आदमी फोन पर दूसरे गिलास से पानी डालता है.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक इस बुजुर्ग का नाम इलियास है. ये घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. बुजुर्ग इलियास ने बताया कि उसने इस फोन को एक साल पहले त्रिशूर पोस्ट ऑफिस रोड की एक दुकान से एक हजार रुपये में खरीदा गया था. यह एक सामान्य कीपैड वाला फोन था. शुरुआती जांच से यह पता चला है कि खराब बैटरी की वजह से यह फोन फट गया और इसमें आग लग गई.
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएंकेरल में पिछले एक महीने में 3 फोन ब्लास्ट हो चुके हैं. हाल ही में कोझिकोड शहर में एक शख्स की पैंट की जेब में रखे फोन में ब्लास्ट हुआ था. इस घटना में वो शख्स झुलस गया था. इससे पहले 24 अप्रैल को त्रिशूर की ही एक तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की मोबाइल पर वीडियो देख रही थी. बच्ची के हाथ में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें बच्ची घायल हो गई थी. 8 साल की इस बच्ची की बाद में मौत हो गई थी.
वीडियो: दी केरला स्टोरी पर वीडियो के लिए ध्रुव राठी की पत्नी को भद्दी गालियां किसने दी?

.webp?width=60)

