दुनिया भर के मोतियों का बाप, 10 साल बिस्तर में छिपा रहा
इसका वजन और कीमत पता चलेगी तो आंखें रानी तालाब जित्ती चौड़ी हो जाएंगी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अगली बार समंदर किनारे जाओ तो मौज मस्ती के अलावा टाइम निकाल कर मुंडी झुका के टहिलना. क्या पता तुम्हारी किस्मत भी ऐसे खुल जाए. जैसे फिलीपींस के इस मछुआरे की खुल गई थी. लेकिन सीपी पाने वाला मछुआरा खुद घोंघा था. उसकी कीमत जाने बिना अपने बेड में दबा रखा. घर में आग लगी तो ये फायर ब्रिगेड के हाथ लग गया.
उन्होंने इसको टूरिस्ट डिपार्टमेंट अफसर को सौंप दिया. वो उसको लेकर भगे अपने लोकल सरकारी जौहरी के पास. तो उसकी आंखें चौड़ी हो गईं जैसे रानी तालाब. जो निकल के आया भाई साब वो बता दे रहे हैं. तुम्हारी भी हार्टबीट लकलका जाएगी. फिर न कहिना बताया नहीं.
1. 34 किलो तो इसका वजन है बाबूजी. अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा वजनी 'अल्लाह का मोती' गिना जाता है. जिसका वजन करीब साढ़े 6 किलो है. लेकिन इस वाले मोती का वजन उतना है जितना अरहर दाल के छोटे कट्टे का होता है. 2. 26 इंच लंबाई और 12 इंच चौड़ाई. मोती नॉर्मली 1 से 3 सेंटीमीटर के होते हैं. 3. कीमत इसकी करीब 670 करोड़ रुपए है. माने साढ़े 6 अरब रुपए के लमसम.अब सुनो इस मोती का होगा क्या. जिनको मिला वो तो बेड में गाड़े धरे थे. उसको 'लक्की पत्थर' मानकर. अब ये प्यूएर्टो प्रिंसेसा के डिस्प्ले हॉल में रखा है. जेमोलॉजिस्ट माने जौहरी लोग आते जा रहे हैं देखने के लिए. और सुनो. उस आदमी ने इसे दान करने को नहीं कहा है. माने वो अब भी उसकी अमानत है.

