दिल्ली में पेट्रोल 96, डीजल 53 पैसे/लीटर महंगा
दिल्ली सरकार ने बढ़ा दिया है VAT. तभी हो लिया है पेट्रोल और डीजल महंगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली वालों पेट्रोल डीजल तनिक महंगा हो गया है. दिल्ली सरकार ने मंगलवार को VAT बढ़ा दिया है. VAT बढ़ने से दिल्ली में पेट्रोल 96 पैसे और डीजल 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.
दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर VAT 25 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया है. डीजल में भी VAT 16.6 पर्सेंट से बढ़ाकर 18 पर्सेंट कर दिया गया है. जिसकी वजह से दिल्ली वालों को महंगा पेट्रोल डीजल मिलेगा.

