The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pete Hegseth US War Secretary claim that iran military has been destroyed by us israel attack

ईरान की 'तबाही' बता रहे थे पीट हेगसेथ, मीडिया ने स्कूल पर बमबारी को लेकर सवाल कर लिया

Iran से चल रहे जंग के 14वें दिन अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि ईरान की सेना पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो चुकी है. उन्होंने इस दौरान ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल हमले से जुड़े आरोपों पर भी जवाब दिया.

Advertisement
Pete Hegseth US War Secretary iran israel america
पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल हैं. (तस्वीरें- इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
13 मार्च 2026 (अपडेटेड: 13 मार्च 2026, 10:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के 14वें दिन अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि ईरान की सेना ‘पूरी तरह से तबाह’ हो गई है. वो अब युद्ध करने लायक नहीं बची है. यही नहीं, उन्होंने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने का दावा भी किया है.

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने 14 मार्च को जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन कैन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया, 

“ईरान जैसी आधुनिक और ताकतवर मिलिट्री पहले कभी भी इतनी जल्दी तबाह और युद्ध के लिए पूरी तरह से बेकार नहीं साबित हुई होगी. हमने पहले ही कहा था कि ये कोई बराबरी की लड़ाई नहीं होने जा रही और ऐसा ही हुआ है. दुनिया की दो सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं (अमेरिका और इजरायल) का यह मेल बेमिसाल और अजेय है.”

पीट हेगसेथ ने आगे दावा किया,

“ईरान के पास अब कोई एयरफोर्स नहीं है. उनकी नौसेना भी नहीं बची हैं. उनकी मिसाइलें, मिसाइल लॉन्चर और ड्रोन या तो नष्ट कर दिए गए हैं या फिर आसमान में ही मार गिराए गए हैं. अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 15 हजार टारगेट्स को निशाना बनाया गया है.”

उन्होंने दावा किया कि ईरान की मिसाइल क्षमता लगभग 90 फीसदी तक कम हो चुकी है और एकतरफा हमला करने वाले ड्रोन भी 95 फीसदी कम हो गए हैं. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दावा किया,

“ईरान का नेतृत्व भी मजबूत स्थिति में नहीं है. वे हताश हैं और छुपे हुए हैं. हमको पता है कि उनका तथाकथित सुप्रीम लीडर घायल है और संभव है कि उनका हुलिया भी बिगड़ गया है. उन्होंने कल एक बयान जारी किया था, जोकि असल में बेहद कमजोर था. यह एक लिखित बयान था. इसमें न उनकी आवाज थी न कोई विजुअल.”

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान के पास कैमरे और रिकॉर्डिंग के साधनों की कमी नहीं है, फिर भी अगर केवल लिखित बयान जारी किया गया तो इसके पीछे जरूर कोई कारण है. 

पत्रकारों ने हेगसेथ से ईरान में लड़कियों के स्कूल पर बमबारी को लेकर भी सवाल किया. जवाब में उन्होंने बताया,

“हम मीडिया को यह तय करने नहीं देंगे कि किसी खास स्थिति में क्या हुआ था. इसलिए Centcom (अमेरिकी सेंट्रल कमांड) ने इस घटना की जांच के लिए एक जांच अधिकारी को नियुक्त किया है. उस अधिकारी को मामले की जांच के लिए पूरा समय दिया जाएगा. वह जांच अधिकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड से नहीं जुड़ा है. मैं पूरी दुनिया को बताना चाहूंगा कि हमारे और ईरान के बीच इस संघर्ष में केवल एक यूनिट है जो कभी भी आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाती.”

अमेरिका और ईरान के बीच जंग के पहले ही दिन एक स्ट्राइक में ईरान का एक गर्ल्स स्कूल तबाह हो गया था. इसमें 165 छात्रों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर लड़कियां थीं. ईरान की ओर से दावा किया गया है कि ये हमले दुश्मन ताकतों की ओर से किया गया है. 

पीटर हेगसेथ ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान द्वारा समुद्री माइंस बिछाए जाने की खबरों को मानने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि इसके सबूत सामने नहीं आए हैं कि ईरान ने ऐसा किया है. 

वीडियो: ईरान ने दी ट्रंप को धमकी, कहा-तेल और गैस पर हमला किया, तो...'

Advertisement

Advertisement

()