The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • people thumb impression make office walls blue viral video

रजिस्ट्री ऑफिस में लिखा था कि अंगूठा तौलिए से पोंछे, लोगों ने दीवार का रंग ही बदल दिया!

लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

Advertisement
Rajasthan Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
10 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023, 04:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कुछ लोग होते हैं जो जहां जिस काम के लिए मना किया होता है, वहीं वो काम करते हैं. ये वहीं पेशाब करेंगे जहां लिखा हो कि यहां पेशाब करना मना है. वहीं थूकेंगे जहां लिखा हो कि यहां ना थूकें. इससे जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस वीडियो को देख लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि हंसे या गुस्सा करें?

वीडियो राजस्थान के जोधपुर जिले स्थित रजिस्ट्री ऑफिस का बताया जा रहा है. यहां लोग अपने प्लॉट और दुकान समेत बाकी प्रोपर्टी की रजिस्ट्री करवाने आते हैं. इस प्रक्रिया में अंगूठा लगाना पड़ता है. साइन के अलावा अंगूठा भी लगता है. अंगूठा लगाने के बाद लोग ऑफिस की दीवार पर अंगूठा साफ कर देते हैं. आलम ऐसा हो गया है कि पूरे ऑफिस की सभी दीवारों का रंग ही बदल गया है. ब्लू सिटी (जोधपुर) का रजिस्ट्री ऑफिस लोगों के अंगूठों के चलते कतई ब्लू हो गया है. इतना ही नहीं, अधिकारियों ने दीवार पर नोटिस तक लगा दिया है कि कृपया दीवार खराब ना करें. अंगूठा तौलिये से साफ करें.' लोग हैं कि मानते नहीं. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Embed

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि कब तक हम सिर्फ सरकार को दोष देते रहेंगे? जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारी भी कुछ जिम्मेदारियां बनती हैं.' वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं. ये वीडियो और तस्वीर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हैं. वीडियो देख लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि बात अंगूठा लगाने की नहीं बल्कि सही जगह पर हाथ पोंछने की है.' किसी ने लिखा कि हम हर बात में सरकार को दोष देते हैं. अपने भीतर कभी झांककर नहीं देखते.' 

Embed

लोग तो पूरे मामले पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: नाच-नाचकर पहाड़ा याद कर रहे हैं बच्चे, वायरल हुआ सीधी के टीचर्स का ये वीडियो

Advertisement

Advertisement

()