The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • People of Kerala started donating to the Chief Minister’s Distress Relief Fund for free covid19 vaccines for the people

केरल सरकार ने कोरोना का टीका मुफ़्त किया, लोग अपनी जेब से CM फंड में भेजने लगे पैसे

कोरोना से हुए आर्थिक संकट के बाद लोगों ने सरकार की मदद का फैसला लिया.

Advertisement
Img The Lallantop
केरल में अब तक 56 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है. (तस्वीर: एपी)
pic
आदित्य
24 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 24 अप्रैल 2021, 02:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
1 मई से कोरोना वायरस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है. इस चरण में 18 साल के अधिक उम्र के लोग टीका लगवा दकते हैं. कई राज्यों ने मुफ्त टीकाकरण की बात कही है. इसी कड़ी में केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी कहा है कि उनकी सरकार 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त में टीका मुहैया करवाएगी. विजयन ने साथ में यह भी कहा कि कोरोना वायरस के कारण राज्य पहले से ही वित्तीय संकट से गुजर रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार को राज्यों की मदद करते हुए मुफ्त में टीका देना चाहिए.
लोग सरकार के सपोर्ट में आए
अब दुनियाभर में रह रहे केरल के लोगों ने मुफ्त टीकाकरण को लेकर सरकार को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है. लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष (CMDRF) में पैसे भेजने शुरू कर दिए हैं. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट मुताबिक़ 23 अप्रैल की रात 9 बजे तक CMDRF में 2.28 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं. सिर्फ 23 अप्रैल को 1.76 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं. 22 अप्रैल को 50 लाख से अधिक रुपये जमा किए गए थे.
कोविड वैक्सीन की एक डोज़ की कीमत 400 रुपये है. ऐसे में एक मोटामाटी अनुमान है कि केरल में 18 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में करीब 1300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
केरल में अब तक 56 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 9 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी जा चुकी है.
#VaccineChallenge
सोशल मीडिया पर लोग #VaccineChallenge चला रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि हम विजयन सरकार को सपोर्ट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा है कि इस आपदा की घड़ी में हमें अपने प्रदेश को सपोर्ट करना है. एक यूजर ने लिखा है कि कुवैत सरकार मुझे फ्री में वैक्सीन देगी. ऐसे में मैं अपने पूरे परिवार के लिए CMDRF में योगदान दूंगा. मेरे योगदान देने से करीब 10 लोगों का फ्री में टीकाकरण संभव है.
#VaccineChallenge के पीछे का मकसद ये है कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है. ऐसे में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त में टीकाकरण करने से सरकार पर वित्तीय बोझ और बढ़ेगा. ऐसे में केरल के लोग स्वेच्छा से सरकार की मदद कर रहे हैं और लोगों से मदद करने की अपील कर रहे हैं.
Pinrai Vijayan
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन. (तस्वीर: पीटीआई)

कोरोना से लड़ने में लोगों ने अब तक 526.09 करोड़ जमा किए
न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने CMDRF के सूत्रों के हवाले से बताया है कि 2.28 करोड़ रुपये सिर्फ वेब पोर्टल पर जमा किए गए हैं. RTGS आदि से किए गए योगदागों का साप्ताहिक हिसाब किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक़ 27 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस से लड़ने को लेकर लोगों ने 527.8 करोड़ रुपये CMDRF में जमा किए हैं. सरकार ने कोविड पर अब तक 730.22 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.
लोगों की ओर से आ रहे मदद को लेकर सीएम विजयन ने कहा है कि यह हमारे केरल की विशेषता है. इतिहास में भी हमने एकता से मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया है. ऐसे वक्त में कई लोग सरकार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.

Advertisement

Advertisement

()