The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • people in india collect gold cash to support war hit iran kashmir widow

औरतों ने अपने गहने दिए, बच्चों ने गुल्लक फोड़ दी... ईरान की मदद के लिए उतरे भारत के लोग

Donation to Iran: लोग ईरान की आर्थिक सहायता के लिए आगे आ रहे हैं. अपने चेन-अंगूठी, हार, 100-500 के नोट और चांदी-पीतल के बर्तन ईरान की मदद के लिए दान कर रहे हैं. एक वीडियो में छोटी बच्ची अपने गुल्लक के साथ भी दिखी.

Advertisement
pic
23 मार्च 2026 (अपडेटेड: 23 मार्च 2026, 02:29 PM IST)
kashmir muslims in solidarity with india
कुछ लोग ईरान की आर्थिक मदद के लिए दान दे रहे हैं. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत में एकता का संदेश लिए कुछ लोग इकट्ठा हो रहे हैं. ये एकता ईरान के प्रति है. इंटरनेट पर कई वायरल वीडियो में दिखा कि लोग ईरान की आर्थिक सहायता के लिए आगे आ रहे हैं. अपने चेन-अंगूठी, हार, 100-500 के नोट और चांदी-पीतल के बर्तन ईरान की मदद के लिए दान कर रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि ये वीडियो जम्मू-कश्मीर के बडगाम ज़िले का है. वीडियो में ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की तस्वीर है, और उनके सामने दान किया गया लाखों-करोड़ों का सामान रखा है. मस्जिद में कुछ महिलाएं भी नज़र आईं जिन्होंने अपने सारे गहने दान में दे दिए.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, स्थानीय लोगों का कहना है कि वो खुद ईरान की जंग में शामिल नहीं हो सकते इसलिए आर्थिक मदद भेज रहे हैं. बडगाम में रहने वाले मोहसिन अली ने बताया कि वो चाहते हैं कि दुश्मनों के खिलाफ लड़ते वक्त ईरान को आर्थिक समस्याओं से ना जूझना पड़े. 

इसके अलावा बडगाम के MLA मुंतज़िर मेहदी ने भी ईरान के प्रति अपना समर्थन दिखाया और ऐलान किया कि वो अपनी एक महीने की सैलरी दान कर रहे हैं. MLA ने X पर लिखा,   

‘इस कठिन समय में मैं ईरान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं. समर्थन के एक छोटे से प्रतीक के रूप में मैं राहत कार्यों के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान कर रहा हूं.’

ईरान क्या बोला?

डोनेशन के वीडियोज़ शेयर करते हुए भारत में ईरान एंबेसी ने कहा कि वो इस प्रेम को कभी नहीं भूलेंगे. X पर लिखा, 

‘कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हम कश्मीर के दयालु लोगों को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं. उन लोगों को धन्यवाद देते हैं जो मानवीय सहायता के लिए ईरान के साथ खड़े हैं. इस दयालुता को कभी नहीं भुलाया जाएगा. धन्यवाद, भारत.’

iran
ईरान एम्बेसी का पोस्ट. 

ईरान एंबेसी ने कुछ और वीडियोज़ शेयर किए जिसमें छोटे बच्चे अपनी गुल्लक के पैसे भी दान कर रहे हैं. बता दें, मिडिल ईस्ट में ये जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी. हालिया बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के एनर्जी साइट पर हमला करने की धमकी दी है. जिसके जवाब में ईरान ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज बंद कर दिया जाएगा.  

वीडियो: ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, ईरान ने उल्टा क्या धमका दी?

Advertisement

Advertisement

()