सोल्जर बोलकर जहां अभी तक आर्ग्यूमेंट खतम हो जाता था वहीं एक सोल्जर की वजह सेआर्ग्यूमेंट शुरू हो गया है. दो दिन से सारे चैनल अखबार और हमारे जैसी वेबसाइटचिल्ला चोट मचाए हैं. जांच फांच तो बाद में होगी. पहले इल्जाम लगाने वाले पर हीइल्जाम लगने शुरू हो गए हैं. आज कैम्प के आस पास रहने वालों के पास से भी रिपोर्ट आगई है. कि अफसर हमको मार्केट रेट से आधे दाम पर सामान बेचते हैं. लेकिन किसीअधिकारी ने अब तक इस बाबत कुछ नहीं कहा है. हां होम मिनिस्ट्री ने जरूर जांच केआदेश दिए हैं. अफसर ये बता रहे हैं कि वो दरुच्चा है. सीनियर्स पर बंदूक तान ली थी.उसको 80 दिन कैद में भी बिताने पड़े. इन सब पर तेज बहादुर ने कहा भी कि मुझसे जोगलतियां हुईं उनकी सज़ा मिली. लेकिन ये दाल रोटी पर बात कोई नहीं कर रहा. सोशलमीडिया पर लोग खुलकर बात कर रहे हैं. तेज प्रताप के करियर, उसके फेसबुक पोस्ट्स औरवीडियोज से खंगालकर जो इल्जाम लगाए जा रहे हैं वो बड़े ही मासूम हैं. न मानो तो देखलो. 1. मैं लिखूं क्या खुद पढ़ लो. असली बात बाद में बताता हूं. हां तो वो यादव हैइसलिए औकात दिखा दी. लेकिन आरक्षण वाली नौकरियों में नहीं गया. यूपी में तो कहीं नकहीं से चुनाव भी लड़ सकता था. या दारोगा भी बन सकता था. फिर भी उसने बिना आरक्षणवाली नौकरी की. 2. एक और तस्वीर देखिए. सैनिक का दिमाग खराब है भई. वहां आदमी सेनाका कर्जदार बनकर जाता है. चूंचपड़ करने नहीं. भाई ने कर्ज नहीं लिया किसी से इसलिएबीवी के हाथ का खाना बड़े आराम से खा रहा है. 3. कितनी अजीब बात है कि सैनिक आरामसे बॉर्डर पर बैठा खा रहा है. अब हम कैसे व्हाट्सऐप पर मैसेज करेंगे कि "वहांबॉर्डर पर जवान भूखे प्यासे खड़े हैं." 4. एक बात नोट कल्लो लिख लो. ये वीडियोफोटोशॉप किया हुआ है. जली हुई रोटियां फोटोशापित हैं. नहीं बगल में रखी चमकदाररोटियां नहीं दिख रहीं? पतली दाल के बगल में तेल से लबलबाया भगोना नहीं दिख रहा.सब्जी है कि कीमा है कौन जाने. 5. ये फौजी भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है.सेना की खस्ताहाल दुश्मन नहीं देखेंगे क्या जब वीडियो वायरल होगा. और तो और वहां कीलोकेशन भी दिखा रहा है. इससे अच्छा है जीपीएस ऑन करके आईएसआई को व्हाट्सऐप परलोकेशन ही भेज देता कि हम यहां बैठे हैं आओ हमला कर दो. सच्ची में मानसिक रूप सेविकलांग है ये.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: बख्श दो, सरहद पर खड़ा ये जवान गोलियों से नहीं गालियों से मर जाएगाइस BSF जवान को जली रोटी खाकर ड्यूटी देनी पड़ रही है: वायरल वीडियो तेज बहादुरशराबी, बदतमीज़ और आदतन अनुशासनहीन: BSF